सर्दियों में अपराजिता सूख रही है? ये आसान उपाय अपनाइए और फिर देखें जबरदस्त ग्रोथ

Aparajita Winter Care Tips: सर्दियों में अपराजिता सूख रही है? ये आसान देखभाल अपनाइए और फरवरी में फिर देखें जबरदस्त ग्रोथ
1 min read

Aparajita Winter Care: सर्दियां शुरू होते ही कई लोगों की अपराजिता अचानक सूखने लगती है। पत्तियां गिर जाती हैं, तना कमजोर दिखने लगता है और ऐसा लगता है जैसे पौधा खत्म ही हो गया हो। खास बात है कि यह बीमारी नहीं, बल्कि अपराजिता का नेचुरल डोरमेंसी पीरियड होता है।

हालांकि सही समय पर थोड़ी-सी समझदारी दिखा दी जाए, तो यही पौधा फरवरी-मार्च में फिर से नई कोपलों और फूलों से भर जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सर्दियो में Aparajita की सही देखभाल करने के आसान और भरोसेमंद तरीके।

Aparajita winter care: सर्दियों में अपराजिता की सही देखभाल कैसे करें?

गौरतलब है कि अपराजिता एक गर्म मौसम का पौधा है। जैसे ही ठंड बढ़ती है, इसका ग्रोथ मोड रुक जाता है। इस दौरान पत्तियां सूखकर गिरती हैं और पौधा निष्क्रिय हो जाता है। कई लोग यहीं गलती कर बैठते हैं और पौधे को ज्यादा पानी या खाद दे देते हैं, जिससे नुकसान और बढ़ जाता है।

इन तरीकों (Aparajita Winter Care) से अपराजिता को सर्दियों में स्वस्थ रखा जा सकता है:

1. धूप है सबसे बड़ा सहारा

सर्दियों में धूप कम निकलती है, जिससे पौधा कमजोर होने लगता है। इसलिए जैसे ही धूप दिखे, Aparajita को रोजाना 3 से 4 घंटे सीधी धूप जरूर दिखाएं। इससे जड़ों को हल्की गर्माहट मिलती है और पौधा अंदर से एक्टिव बना रहता है।

2. पानी देने में न करें जल्दबाजी

सर्दियों में ज्यादा पानी देना अपराजिता की सबसे बड़ी दुश्मनी है। मिट्टी देर से सूखती है, इसलिए तभी पानी डालें जब ऊपर की मिट्टी पूरी तरह सूखी दिखे। ज्यादा नमी से जड़ें गलने लगती हैं और पौधा अचानक सूख सकता है।

ये भी पढ़ें: बीमारी छोटी हो या बड़ी, सब पर असर दिखाता है गिलोय, जाने इसके फायदे और सावधानीया

3. इस मौसम में खाद बिल्कुल नहीं

आमतौर पर लोग सोचते हैं कि खाद डालने से पौधा बचेगा, लेकिन सर्दियों में ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है। पौधा ग्रोथ मोड में नहीं होता, इसलिए किसी भी तरह की खाद या फर्टिलाइज़र न डालें। एक सुरक्षित उपाय है हल्दी पाउडर। एक छोटा चम्मच हल्दी मिट्टी में मिलाने से फंगस से बचाव होता है और मिट्टी हल्की गर्म बनी रहती है।

4. फलियां जरूर तोड़ लें

अगर सर्दियों से पहले पौधे में फलियां आ गई हैं, तो उन्हें तोड़कर सुरक्षित रख लें। इससे पौधा अपनी ऊर्जा बचाता है और डोरमेंसी के दौरान ज्यादा स्वस्थ रहता है। साथ ही आपके पास अगली सीजन के लिए अच्छे बीज भी तैयार हो जाते हैं।

5. ओस से बचाव बेहद जरूरी

रात की ठंडी ओस अपराजिता के लिए नुकसानदेह होती है। ओस की नमी से पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और धीरे-धीरे पूरा पौधा खराब हो सकता है। इसलिए पौधे को ऐसी जगह रखें जहां दिन में धूप मिले, लेकिन रात की ओस सीधे न पड़े।

ये भी पढ़ें: जानें सर्दियों में तुलसी को स्वस्थ और हरा-भरा रखने के आसान घरेलू उपाय

6. कटाई-छंटाई से बचें

गौरतलब है कि सर्दियों में कटाई-छंटाई करने से पौधे को अनावश्यक झटका लगता है। इस मौसम में केवल सूखी या पीली पत्तियां ही हटाएं। हरे हिस्सों को बिल्कुल न काटें।

7. ज्यादा ठंड में रखें सुरक्षित जगह पर

अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां ठंड ज्यादा पड़ती है, तो रात के समय गमले को घर के अंदर, बालकनी या किसी सुरक्षित कोने में रख सकते हैं। इससे पौधा ठंडी हवा और बर्फीली ओस से बचा रहेगा।

बता दें कि सर्दियों में अपराजिता का सूखना सामान्य है, लेकिन इन सभी तरीकों (Aparajita Winter Care) को अपनाने से Aparajita पूरी सर्दी सुरक्षित रहती है। जैसे ही फरवरी-मार्च का मौसम आता है, आप देखेंगे कि पौधा दोबारा हरा-भरा होने लगेगा। नई कोपलें निकलेंगी और कुछ ही समय में फूल भी आने शुरू हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: सर्दियों में ऐसे करें गुलदाउदी के पौधों का देखभाल, रंग-बिरंगे फूलों से भर जाएगा आपका गार्डेन

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →