त्योहारों में बजाज ने किया कमाल, 31 दिन में बेच डाला 5.18 लाख यूनिट्स, 2 लाख गाड़िया गईं विदेश

Bajaj Auto October 2025 Sales
1 min read

Bajaj Auto October 2025 Sales: भारतीय दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता Bajaj Auto ने अक्टूबर 2025 में बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस महीने कुल 5,18,170 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के 4,79,707 यूनिट्स की तुलना में 8% ज्यादा है। त्योहारों के मौसम के साथ-साथ GST 2.0 सुधारों ने बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया, जिसका सीधा फायदा बजाज को मिला।

एक्सपोर्ट्स में 16% की जबरदस्त छलांग

अक्टूबर 2025 बजाज ऑटो के लिए बेहद शानदार साबित हुआ है। कंपनी के एक्सपोर्ट्स में 16% की जबरदस्त छलांग देखने को मिली, जहां इस बार 2,04,022 यूनिट्स विदेशों में भेजी गईं, जो पिछले साल के 1,75,876 यूनिट्स से काफी ज्यादा हैं। बता दें कि अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे देशों में बजाज की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield ला रही है अब तक की सबसे एडवांस Electric Bike, बेहतरीन लुक्स के साथ मिलेंगे धमाकेदार फीचर

वहीं घरेलू बाजार में भी कंपनी ने 3% की वृद्धि दर्ज करते हुए 3,14,148 यूनिट्स की बिक्री हासिल की, जो यह दिखाता है कि बजाज का प्रदर्शन देश और विदेश दोनों मोर्चों पर संतुलित और मजबूत है।

Bajaj Auto October 2025 Sales: दोपहिया और कमर्शियल वाहनों में धमाकेदार बिक्री

अक्टूबर 2025 बजाज ऑटो के लिए शानदार साबित हुआ, खास तौर पर उसके टू-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में। कंपनी ने इस महीने कुल 4,42,316 दोपहिया वाहन बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 7% ज्यादा हैं। इनमें से घरेलू बिक्री 2,66,470 यूनिट्स (+4%) और एक्सपोर्ट्स 1,75,846 यूनिट्स (+11%) रही।  बता दें कि GST 2.0 लागू होने के बाद दामों में आई कमी और दशहरा-दीवाली सीजन की जबरदस्त डिमांड ने बिक्री को नई रफ्तार दी।

ये भी पढ़ें: मस्कुलर लुक, 890cc इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ नई Ducati Monster लॉन्च, जानें पूरी डिटेल और कीमत

कमर्शियल व्हीकल एक्सपोर्ट्स में 62% की बढ़त

इस बार बजाज का कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट वाकई सरप्राइज पैकेज साबित हुआ। कंपनी के विदेशी बाजारों में एक्सपोर्ट्स 62% बढ़कर 28,176 यूनिट्स पर पहुंच गए, जो पिछले साल अक्टूबर के 17,413 यूनिट्स से काफी ज्यादा है। हालांकि घरेलू बिक्री में 1% की मामूली गिरावट आई, लेकिन कुल मिलाकर यह सेगमेंट 16% की ग्रोथ के साथ बंद हुआ। यह लगातार दूसरा महीना है जब बजाज के कमर्शियल एक्सपोर्ट्स में इतनी तेज़ बढ़त देखी गई है।

वित्त वर्ष 2025-26 में बजाज ऑटो की बिक्री

अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच Bajaj Auto ने कुल 29,23,527 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में करीब 4% की बढ़त है। खास तौर पर कंपनी के एक्सपोर्ट्स ने इस अवधि में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20% की उछाल के साथ 12,33,778 यूनिट्स का आंकड़ा छुआ। वहीं, घरेलू बिक्री में मामूली गिरावट रही और यह 16,89,749 यूनिट्स पर सिमट गई।

ये भी पढ़ें: Kawasaki ने नई Z650 S से उठाया परदा, मिलेगा नया शार्प और मस्कुलर डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट

टू-व्हीलर सेगमेंट में 3% की स्थिर ग्रोथ दर्ज हुई, जबकि कमर्शियल व्हीकल सेक्टर ने 14% की मजबूत बढ़त दिखाई। यह आंकड़े साफ तौर पर बताते हैं कि बजाज ऑटो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →