भारत में T20 वर्ल्ड कप खेलने से बांग्लादेश ने किया इनकार, जानें कौन लेगा अब उसकी जगह?

Bangladesh T20 World Cup Boycott ICC decision
1 min read

Bangladesh T20 World Cup Boycott: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट की दुनिया में जबरदस्त हलचल मच गई है। बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से साफ मना कर दिया है, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर टूर्नामेंट में उसकी जगह कौन सी टीम उतरेगी।

बांग्लादेश के इस बहिष्कार के बाद पूरे टूर्नामेंट की तस्वीर बदलती नजर आ रही है, क्योंकि एक पूर्ण सदस्य टीम का बाहर होना आसान मामला नहीं है। ऐसे में अब सबसे ज्यादा चर्चा स्कॉटलैंड की टीम को लेकर हो रही है, जिसका नाम सबसे आगे चल रहा है, हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बांग्लादेश की जगह कौन खेलेगा?

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 22 जनवरी को ढाका में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के साथ हुई अहम बैठक के बाद अंतरिम सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि बांग्लादेश के साथ न्याय नहीं किया गया है। इसके तुरंत बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया कि वह भारत जाकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने को तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर KL Rahul ने खरीदा MG कंपनी का लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, जानिए इसके कीमत, फीचर्स और रेंज

बैठक में बोर्ड, खिलाड़ी और खेल सलाहकार तीनों ने मिलकर यह फैसला लिया कि वे मैच स्थल बदलने के फैसले का इंतजार करेंगे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पहले ही यह अल्टीमेटम दे चुकी है कि भारत से बाहर मैचों का स्थान नहीं बदला जाएगा। बांग्लादेश चाहता है कि उसके मुकाबले श्रीलंका में कराए जाएं, लेकिन परिषद इस मांग पर सख्त रुख अपनाए हुए है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि,

मौजूदा हालात में भारत जाकर खेलना खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। आसिफ नजरुल ने दो टूक शब्दों में कहा कि वे किसी दबाव में नहीं झुकेंगे और अगर बांग्लादेश विश्व कप नहीं खेलेगा तो इसके नतीजे पूरी दुनिया देखेगी।

गौरतलब है कि 21 जनवरी को हुई वोटिंग में 16 में से 14 देशों ने बांग्लादेश के प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया, जबकि सिर्फ पाकिस्तान और बांग्लादेश ने समर्थन किया, जिसके बाद बांग्लादेश का रुख कमजोर पड़ता नजर आया।

Bangladesh T20 World Cup Boycott: भारत-बांग्लादेश तनाव ने क्रिकेट को भी लिया चपेट में

हाल के दिनों में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में उस वक्त तल्खी बढ़ी जब पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें सामने आईं, जिसका असर धीरे-धीरे क्रिकेट तक जा पहुंचा। इसके बाद बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान, अभिनेता शाहरुख खान और कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के खिलाफ विरोध देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: 1xBet सट्टेबाजी केस में ED की बड़ी कार्रवाई, सुरेश रैना और शिखर धवन की 11 करोड़ की संपत्ति जब्त

हालाकी रहमान का अनुबंध खत्म कर उन्हें IPL 2026 से बाहर कर दिया गया, वहीं जवाबी कदम के तौर पर बांग्लादेश ने इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण पर ही रोक लगा दी। इसी तनाव के बीच 22 जनवरी को बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से साफ इनकार (Bangladesh T20 World Cup Boycott) कर दिया।

अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और सभी की नजरें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अगले फैसले पर टिकी हैं कि बांग्लादेश के बहिष्कार के बाद स्कॉटलैंड को मौका मिलेगा या कोई और चौंकाने वाला फैसला सामने आएगा।

बिना क्वालिफाई किए कैसे T20 वर्ल्ड कप में पहुंच सकता है स्कॉटलैंड?

बता दें कि मौजूदा हालात को देखें तो स्कॉटलैंड की टीम 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आ सकती है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। गौरतलब है कि स्कॉटलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सीधे क्वालिफाई नहीं कर पाई थी, क्योंकि जुलाई 2025 में हुए यूरोपीय क्वालिफायर में उसे नीदरलैंड, इटली और जर्सी से पीछे रहना पड़ा था और अंक तालिका में वह चौथे स्थान पर रही थी। इसी वजह से उसे टूर्नामेंट में जगह नहीं मिली।

ये भी पढ़ें: 793 दिनों के लंबे इंतजार के बाद KL Rahul ने दिखाया कमाल, सीटी वाला जश्न हुवा वायरल

हालांकि अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं, क्योंकि टी20 रैंकिंग में स्कॉटलैंड 14वें नंबर पर है और यह उन सभी टीमों में सबसे ऊपर है जो अभी तक वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बनी हैं। क्रिकेट में यह तरीका नया नहीं है, साल 2009 में भी जब जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हुआ था, तब स्कॉटलैंड को इसी तरह रैंकिंग के आधार पर मौका दिया गया था।

ऐसे में अब एक बार फिर स्कॉटलैंड को “अगली सबसे बेहतर टीम” मानते हुए सीधे रिप्लेसमेंट के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →