BMW R 1300 GS का नया अवतार लॉन्च, ब्लैक लुक में दिखी पहले से ज्यादा खतरनाक
BMW ने अपनी मशहूर एडवेंचर बाइक का ऐसा नया अवतार पेश किया है, जिसे देखकर बाइक लवर्स की नजरें रुक सकती हैं। कंपनी ने फ्रांस में BMW R 1300 GS Adventure Dark Edition लॉन्च किया है, जो पूरी तरह ब्लैक थीम में आई है। दमदार 1300cc इंजन, प्रीमियम फीचर्स और शानदार लुक वाली यह बाइक सीमित समय के लिए बिक्री पर रहेगी। इसकी कीमत भी लोगों को चौंका सकती है।
फीचर्स और दमदार इंजन के साथ लंबी दौड़ की बाइक
नई BMW R 1300 GS Adventure को खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें लंबी दूरी पर आराम और ताकत दोनों चाहिए। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल के सारे जरूरी फीचर्स मिलते हैं, जिनमें डायनामिक क्रूज़ कंट्रोल, डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस और ईको, रेन, रोड व एंड्यूरो जैसे चार राइडिंग मोड शामिल हैं।
लंबी यात्रा को और आसान बनाने के लिए इसमें हीटेड ग्रिप्स और अतिरिक्त एलईडी स्पॉटलाइट्स भी दी गई हैं। पावर की बात करें तो इसमें 1300cc का बॉक्सर-ट्विन इंजन मिलता है, जो 7,750 Rpm पर 145 Bhp की ताकत और 6,500 RPM पर 149 Nm टॉर्क देता है, जबकि इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
ये भी पढ़ें: एडवांस फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ आ रही है BMW की दमदार 450cc बाइक, जानिए कीमत और लॉन्च डेट
इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका 30 लीटर का फ्यूल टैंक, मजबूत बॉक्सी डिजाइन, मेटल मेन फ्रेम और एल्यूमिनियम लैटिस ट्यूब रियर फ्रेम है। सस्पेंशन के लिए इसमें BMW का टेलेलीवर और पारालेवर ईवीओ सिस्टम दिया गया है और इसका सस्पेंशन इलेक्ट्रॉनिक तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है, साथ ही डायनामिक सस्पेंशन एडजस्टमेंट स्टैंडर्ड मिलता है।
BMW की नई डार्क एडिशन बाइक फ्रांस में लॉन्च
BMW Motorrad ने फ्रांस में अपनी नई BMW R 1300 GS Adventure Dark Edition बाइक लॉन्च कर दी है, जिसे सीमित समय के लिए बिक्री पर रखा गया है और ग्राहक इसे 30 जून 2026 तक खरीद सकेंगे। यह खास एडिशन अपने शानदार डार्क लुक और प्रीमियम डिजाइन की वजह से तेजी से चर्चा में है।
फिलहाल इसे सिर्फ फ्रेंच मार्केट के लिए पेश किया गया है और भारत लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बता दें कि अगर यह दमदार एडवेंचर बाइक भारतीय बाजार में आती है, तो प्रीमियम सेगमेंट में इसकी एंट्री काफी हलचल मचा सकती है।
BMW R 1300 GS Adventure Dark Edition की कीमत
फ्रांस में R 1300 GS Adventure के डार्क इडिशन की कीमत 22,900 यूरो रखी गई है, जो भारतीय रुपये में करीब 25.49 लाख रुपये बैठती है। यह बाइक स्टैंडर्ड मॉडल से 1,700 यूरो यानी लगभग 1.89 लाख रुपये ज्यादा महंगी है। जहां सामान्य R 1300 GS Adventure की कीमत 21,200 यूरो है, वहीं डार्क इडिशन अपने दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स की वजह से अलग नजर आता है।
ये भी पढ़ें: ₹4.70 लाख वाली BMW F 450 GS बनाम ₹3 लाख की Himalayan 450, कौन है असली एडवेंचर किंग?
कंपनी ने इसमें पूरा डार्क थीम दिया है, जिसमें ट्रिपल ब्लैक स्टाइल, काले स्पोक व्हील्स, राइडर और पीछे बैठने वाले के लिए हीटेड सीटें, हाई टिंटेड विंडशील्ड, टिंटेड डिफ्लेक्टर्स, टैंक पर ब्लैक स्कूप्स और सुरक्षा के लिए अलार्म सिस्टम शामिल है।
