बक्सर: पति बना हैवान! मामूली कहासुनी में सोनम की हत्या, दो मासूमों से छीन गई मां की ममता

बक्सर: पति बना हैवान! मामूली कहासुनी में सोनम की हत्या, दो मासूमों से छीन गई मां की ममता

बिहार के बक्सर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ मामूली कहासुनी ने ऐसा खतरनाक रूप ले लिया कि एक पति ने गुस्से में अपनी ही पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि इस पूरी घटना के समय घर में मौजूद दो छोटे बच्चे डर से कांपते रहे। मां की मौत के साथ ही दोनों मासूमों से उनकी ममता हमेशा के लिए छिन गई और पूरे गांव में मातम छा गया।

बक्सर में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप

बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मदन डेहरा गांव निवासी सोने लाल यादव अपने परिवार के साथ रह रहा था। वह पेंटिंग का काम करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। लेकिन, वह शराब का आदि था और इसी को लेकर अक्सर पत्नी सोनम देवी के साथ विवाद करता रहता था।

ये भी पढ़ें: बक्सर: सब्जी बेचने वाले ने संतोष सेठ को उतारा मौत के घाट, लाठी-डंडों से पीट कर की हत्या

बता दें कि शनिवार को भी पति ने पत्नी को पीटा था और घर में तनाव बना हुआ था। वहीं अगली सुबह यानी रविवार को फिर से किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। लिहाजा गुस्से में आकर सोने लाल ने पत्नी सोनम देवी को डंडे से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल (Buxar Sonam Devi Murder) कर दिया। वहीं महिला जख्मी अवस्था में घर में ही दम तोड़ गई।

दूसरी तरफ घटना के तुरंत बाद भागते हुए पति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया।

दो मासूमों से छीन गई मां की ममता

बता दें की सोनम देवी के दो बच्चे भी हैं, जिनमे 4 वर्षीय पूत्र सरोज कुमार और 3 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी है। मां की मौत के साथ ही इन मासूमों से मां की ममता छीन गई। घटना के बाद बच्चों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया।

ग्रामीण बताते हैं कि कभी महिला के शव को देखकर वे दुखी हो रहे थे, तो कभी मासूम बच्चों की हालत देखकर उनका कलेजा फट रहा था। घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।

ये भी पढ़ें: बक्सर: मातम में बदली होली की खुशियां, मामूली कहासुनी में युवक ने कल्लू राय को मारी गोली

पुलिस जांच में सामने आई असली वजह

घटना की सूचना पर SDPO गौरव पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद के चलते पति ने यह हत्याकांड अंजाम दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस परिवार और गांववासियों को समझाने का प्रयास कर रही है और बच्चों के भविष्य के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे।

Jai Jagdamba News Whatsapp

One thought on “बक्सर: पति बना हैवान! मामूली कहासुनी में सोनम की हत्या, दो मासूमों से छीन गई मां की ममता

Comments are closed.