बक्सर में राजद नेता पर रहस्यमयी हमला, बहन के घर से लौटते वक्त चली गोली, क्या कोई करीबी है शामिल?

Dadan Azad Attack in Buxar News
1 min read

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला Dadan Azad attack से जुड़ा है, जिसने जिलेभर में सनसनी फैला दी है। राजद नेता ददन आज़ाद पर बुधवार रात उस वक्त गोली चलाई गई, जब वे अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। यह वारदात डुमरांव अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले बगेन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Dadan Azad Attack: पुल के पास पीछे से हुआ हमला

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना भदवर-बराढ़ी मार्ग स्थित एक पुल के पास रात करीब 10 बजे हुई। ददन आज़ाद बाइक से अपने गांव सलाला लौट रहे थे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। गोलियां उनकी कमर में लगीं जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें आरा भेजा, जहां से हालत गंभीर देख उन्हें पटना रेफर किया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बक्सर में हथियारबंद बदमाशों ने ढाबा संचालक पर किया हमला, ₹55 हजार लूट कर मौके से फरार

बक्सर पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बगेन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके की छानबीन शुरू की। बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि इस मामले की बारीकी से जांच हो रही है। प्रथम दृष्टया हमलावर की संख्या एक बताई जा रही है और जल्द ही अपराधी को पकड़ने का दावा भी किया गया है। एसपी ने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर छानबीन में जुटी है।

डुमरांव गोलीकांड ने फिर उठाए सुरक्षा पर सवाल

यह डुमरांव गोलीकांड न केवल ददन आज़ाद पर हमला (Dadan Azad attack) को लेकर गंभीर है, बल्कि जिले में बढ़ते अपराध पर भी सवाल खड़े करता है। बीते कुछ महीनों में बक्सर जिले में कई आपराधिक वारदातें सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा कई थानों में फेरबदल और नए अफसरों की नियुक्ति के बावजूद, घटनाओं में कमी नहीं आई है। यह घटना दिखाती है कि अपराधियों के अंदर कानून का डर कम हो गया है।

अभी शादी को हुए थे कुछ ही हफ्ते, फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

राजद नेता ददन आज़ाद पर हुए हमले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हमले की कड़ी निंदा की है और बक्सर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय नेताओं ने कहा है कि इस प्रकार के हमले न केवल किसी एक व्यक्ति पर, बल्कि लोकतंत्र और समाज के ताने-बाने पर हमला हैं।

जनता में रोष, सुरक्षा की मांग

घटना के बाद बगेन थाना क्षेत्र और आसपास के गांवों में लोगों में डर और गुस्सा देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में गश्ती बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि जब नेता सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

अब महज ₹89,000 में घर ले जाएं चमचमाती Tata Altroz Facelift कार, जानिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI

ददन आज़ाद पर हमला ने एक बार फिर से ये सोचने पर मजबूर करता है कि बक्सर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की जरूरत है। घटना का जल्द खुलासा होना न केवल ददन आज़ाद के लिए न्याय होगा, बल्कि इससे आम लोगों का भरोसा भी पुलिस पर लौटेगा। उम्मीद की जानी चाहिए कि बक्सर पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़कर सख्त सजा दिलाएगी।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प

और पढ़ें…

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *