Dhanteras 2025: इस साल कब मनाया जाएगा धनतेरस? जानिए शुभ मुहूर्त, खरीदारी का सही समय और खास योग

Dhanteras 2025 Muhurat, Date and Timing
1 min read

Dhanteras 2025 Muhurat: हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व बताया गया है। यह दिन दीपावली की शुरुआत का प्रतीक होता है, जब लोग मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। बता दें कि धनतेरस हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस बार 2025 में यह पर्व 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा।

धनतेरस 2025 तारीख और समय

दृक पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल के कारण धनतेरस 18 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस साल धनतेरस पर ब्रह्म योग, बुधादित्य योग और कलात्मक योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं। ब्रह्म योग सुबह से लेकर रात 1:48 बजे तक रहेगा, जबकि पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 3:41 बजे तक और उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र आरंभ हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: दिवाली के बाद फिर गूंजेगी घाटों पर छठ मैया के गीत, जानिए नहाय खाय और खरना से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक सही तिथियां व शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2025 Muhurat: धनतेरस 2025 पूजा का शुभ समय

  • पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक
  • प्रदोष काल: शाम 5:48 से रात 8:20 बजे तक
  • वृषभ काल: शाम 7:16 से रात 9:11 बजे तक
  • ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:43 से 5:33 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:29 बजे तक

इन मुहूर्तों (Dhanteras 2025 Muhurat) में लक्ष्मी-गणेश की पूजा, दीपदान और सोना-चांदी की खरीदारी शुभ मानी गई है।

धनतेरस पर यम का दीपक कैसे जलाएं?

धनतेरस की शाम को यमराज के नाम से दीपक जलाने की परंपरा है। इसे यम दीपदान कहा जाता है। मान्यता है कि इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। Dhanteras 2025 Muhurat के मुताबिक दीपदान का सही समय शाम 5:48 से रात 8:20 बजे तक रहेगा।

धनतेरस का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन भगवान धनवंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। वे आयुर्वेद और स्वास्थ्य के देवता माने जाते हैं। इसी कारण इस दिन को धनवंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सोना-चांदी या कीमती वस्तुएं खरीदने से घर में मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में समृद्धि और सौभाग्य बना रहता है।

ये भी पढ़ें: इस त्योहारी सीजन घर लाइए अपनी पसंदीदा TVS बाइक और स्कूटर, मिलेगा ₹9,600 का डिस्काउंट; देखें सभी मॉडल्स के नए दाम

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए?

धनतेरस 2025 पर खरीदारी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। परंपरा के अनुसार, इस दिन सोना या चांदी खरीदना सबसे शुभ माना गया है, क्योंकि यह मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा पाने का प्रतीक होता है। बता दें कि इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ समय दो चरणों में रहेगा 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 से 19 अक्टूबर सुबह 6:26 बजे तक, और फिर 19 अक्टूबर सुबह 6:26 से दोपहर 1:51 बजे तक।

कहा जाता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुएं घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं। सोने-चांदी के अलावा लोग बर्तन, झाड़ू, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन या घर की नई वस्तुएं भी खरीदते हैं। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसकी खरीद से घर में दरिद्रता दूर होती है। वहीं, नया बर्तन खरीदना भोजन और धन की वृद्धि का संकेत माना गया है।

यदि आप बड़ी खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो इस दिन वाहन या प्रॉपर्टी में निवेश करना भी शुभ होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यदि आप सोना या चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो धनतेरस के दिन तांबे या स्टील का सिक्का खरीदकर घर के मंदिर में रखना भी शुभ फल देता है।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि में दीपक जलाने के ये नियम आपको जरूर जानना चाहिए, मिलेगा मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद

डिस्क्लेमर: यह जानकारी विभिन्न धार्मिक स्रोतों, पंचांगों और मान्यताओं के आधार पर तैयार की गई है। किसी भी निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →