Infosys LIC Deal: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी और ‌IT कंपनी कि हुइ साझेदारी। अब इंफोसिस बनाएगा DIVE

Infosys LIC deal
1 min read

Infosys LIC Deal: नमस्कार दोस्तों। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC जिसे हम भारतीय जीवन बीमा निगम के नाम से भी जानते हैं उस से जुडी़ बेहद खास खबर आ गयी है। अब बात करें उस खबर कि तो आपको बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपनी  नेक्स्ट जेनेरशन कि डिजिटल प्लेटफॉर्म डाइव (DIVE) को संभालने का जिम्मा देश की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी इंफोसिस (Infosys) के हाथ में सौप रही है। अब अगर आपके मन में यह सवाल उठ रहा है कि एलआईसी का ये डाइव (DIVE) क्या चीज है। तो यहां आपको बता दे की डाइव, LIC कि ओर से नया डिजिटल प्रयास है। जिसमें LIC के उपभोक्ता, एजेंट और कर्मचारी के अच्छे अनुभवों और उन्नत डेटा-संचालित वैयक्तिकरण को प्राथमिकता दिया जाएगा।

Infosys बढाएगा LIC के डाइव को आगे

बता दे की भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी मानी जाने वाली LIC ने आज एक बयान जारी किया है। जिसमें कंपनी ने कहा कि इंफोसिस ने डिजिटल परियोजना डाइव (Digital Innovation and Value Enhancement) को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एलआईसी के साथ भागीदारी की है। बता दें कि कंपनी द्वारा किये गए घोषणा के अनुसार, कंपनी का नेक्स्टजेन डिजिटल प्लेटफॉर्म क्लाउड, नेटिव, मॉड्यूलर और अनुकूलनीय होगा। आपको बता दें कि इसकी मंच-संचालित आर्किटेक्चर के कारण, ये नई विशेषताओं, उत्पादों और टेकनोलोजीयों को बेहद तेज़ी से अपना सकेगा।

LIC के CEO ने दिया विसतृत जानकारी

आपको बता दें कि एलआईसी का ये नया DIVE प्लेटफॉर्म ग्राहकों के लिए सुपर ऐप और बीमा कंपनियों के लिए बिक्री, पोर्टल और डिजिटल शाखाओं सहित उच्च मूल्य वाले व्यावसायिक अनुप्रयोगों को विकसित करने के लिए आधारशिला के रूप में काम करेगा। बता दें कि LIC के CEO और MD सिद्धार्थ मोहंती ने इस विषय में विसतृत जानकारी साझा किया है। जिसके मुताबिक उनका उद्देश्य LIC को लाइफ इन्श्योरेंस समाधान प्रदान करने वाले टेक्नोलॉजी इनेबल संगठन में बदलना है। सिद्धार्थ मोहंती के कहे अनुसार बिमा कंपनी एलआइसी ग्राहकों और बिक्री मध्यस्थों सहित अपने सभी हितधारकों के लिए सबसे बड़ा संभव अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक डिजिटल समाधान विकसित करने के लिए इंफोसिस के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है।

Infosys तैयार करेगा NextGen का डिजिटल प्लेटफॉर्म

बता दें कि सिद्धार्थ मोहंती के कहे अनुसार, हम डिजिटल रूप से जुड़े युग में रहते हैं, ऐसे में उपभोक्ता के इच्छा के अनुसार जब वे चाहें उनके मांगों को तुरंत पूरा किया आवश्यक है। सिद्धार्थ मोहंती का मानना है कि हम भारत के एडवांस डिजिटल इकोसिस्टम का उपयोग करके, अपने ग्राहकों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं और उन्हें उनके जरूरत के अनुसार सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। आपको बता दें कि एलआइसी के संग इंफोसिस के इस समझौते के हिस्से के रूप में, इंफोसिस (Infosys) अब नेक्स्टजेन (NextGen)का डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करेगी, जिसमें एलआईसी (LIC) के ग्राहकों, एजेंटों और कर्मचारियों को बेहतर बातचीत और डेटा द्वारा संचालित अनुकूलित अनुभव प्रदान करने पर जोर दिया जाएगा।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *