महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा हादसा, पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

1 min read

Jalgaon Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परांडा रेलवे स्टेशन के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्री घबराकर ट्रेन से कूदने लगे। इसी दौरान कुछ यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे कई यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई।

क्या है Jalgaon Train Accident की पूरी जानकारी?

एक अधिकारी ने बताया कि जलगांव जिले में पुष्पक एक्सप्रेस की चेन पुलिंग के बाद यात्री पटरी पर उतर गए थे। अफवाह थी कि ट्रेन में आग लग गई है, जिससे डरकर लोग ट्रेन से बाहर आ गए। इस बीच, वोकर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजर रही थी और कई यात्री उसकी चपेट में आ गए।

मौके पर पहुंचा रेलवे प्रशासन

Jalgaon Train Accident की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे में मरने वालों की संख्या का अभी तक सही आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन अधिकारियों ने कुछ लोगों की मौत की पुष्टि की है।

ANI की रिपोर्ट

एएनआई के मुताबिक, पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों को ट्रेन में आग लगने का संदेह था, जिसके कारण लोग अपने कोच के बाहर खड़े थे। इसी दौरान दूसरी ट्रेन से टकराकर यह बड़ा हादसा (Jalgaon Train Accident) हो गया।

हादसे से मची अफरातफरी

Jalgaon Train Accident के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबर अपडेट की जा रही है…

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *