6000mAh बैटरी और 6 साल के अपडेट के साथ Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, मिड-रेंज में बढ़ी टक्कर

Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 6 साल के अपडेट के साथ मिड-रेंज में बढ़ी टक्कर
1 min read

अगर आप 25 हजार रुपये से कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung का नया Galaxy M47 5G आपके लिए दिलचस्प विकल्प हो सकता है। कंपनी ने इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर और पूरे 6 साल तक Android अपडेट देने का वादा किया है।

इसके साथ AI फीचर्स और तगड़ा कैमरा भी मिलता है। जानिए Samsung Galaxy M47 5G की कीमत, सभी स्पेसिफिकेशन और आखिर यह फोन आपके लिए कितना सही साबित हो सकता है।

Samsung Galaxy M47 5G में क्या है खास?

Samsung ने अपने Galaxy M सीरीज का विस्तार करते हुए Galaxy M47 5G को भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन प्रदर्शन, डिस्प्ले, बैटरी और सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में कई अहम सुधारों के साथ आया है। फोन में 6.7 इंच का Full HD+ फ्लैट Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह रोजमर्रा के उपयोग में बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें Snapdragon चिपसेट दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर हो सकता है।

ये भी पढ़ें: सिर्फ ₹2,000 का फर्क, लेकिन फीचर्स में बड़ा अंतर, जानिए सैमसंग और मोटोरोला में किसका फोन है ज्यादा दमदार

कैमरा और AI फीचर्स

Galaxy M47 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

सैमसंग ने इसमें कई AI फीचर्स भी जोड़े हैं जैसे सर्कल टू सर्च, गूगल जेमिनी इंटीग्रेशन, ऑब्जेक्ट इरेज़र, एडिट सजेशन और माई फिल्टर, जो फोटो एडिटिंग और स्मार्ट सर्च को और आसान बनाते हैं। इतना ही नहीं, सैमसंग वॉलेट के जरिए कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का सपोर्ट और नॉक्स वॉल्ट हार्डवेयर सिक्योरिटी भी दी गई है, जिससे डेटा सुरक्षा को भी मजबूत बनाया गया है।

Samsung Galaxy M47 5G का बैटरी और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy M47 5G की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 6000mAh बैटरी शामिल है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे कम समय में फोन चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने इसमें Bypass Charging फीचर भी दिया है। यह फीचर गेमिंग या लंबे समय तक चार्जिंग के दौरान बैटरी पर अतिरिक्त दबाव कम करने में मदद करता है क्योंकि बिजली सीधे डिवाइस को सप्लाई होती है।

सॉफ्टवेयर के मामले में भी Samsung ने बड़ा वादा किया है। कंपनी के अनुसार Galaxy M47 5G को 6 साल तक Android OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। मिड-रेंज स्मार्टफोन में इतनी लंबी अपडेट पॉलिसी इसे भविष्य के लिहाज से भी मजबूत विकल्प बना सकती है।

ये भी पढ़ें: ₹15,000 से कम में मिल रहा Vivo का नया 5G फोन, फीचर्स ऐसे की लोग हो रहे हैरान

Samsung Galaxy M47 5G की भारत में कीमत

Samsung Galaxy M47 5G की शुरुआती प्रभावी कीमत 22,999 रुपये रखी गई है, जो पात्र बैंक ऑफर्स और कूपन डिस्काउंट के बाद मिलेगी। कंपनी ने अभी इसके अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट की कीमतें नहीं बताई हैं, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह जानकारी भी सामने आ जाएगी।

यह फोन अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे रॉग रेड और ब्लेज ब्लू जैसे दो आकर्षक रंगों में खरीदा जा सकेगा। बड़ी 6000mAh बैटरी, 120Hz एमोलेड डिस्प्ले, एआई फीचर्स और 6 साल तक मिलने वाले अपडेट के साथ यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प बनकर आया है, जो मिड-रेंज बजट में दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाला फोन चाहते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp