7000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग के साथ Oppo F33 Pro, F33 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

7000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग के साथ Oppo F33 Pro, F33 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Oppo ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी नई F33 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G शामिल हैं। कंपनी ने इन दोनों फोनों में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। खास बात यह है कि Pro मॉडल में 50MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। ऐसे में अगर आप नया मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए खास हो सकती है।

Oppo F33 Pro और F33 5G में क्या मिलते हैं फीचर्स?

फीचरOppo F33 5GOppo F33 Pro 5G
डिस्प्ले6.57-inch FHD+ AMOLED6.57-inch FHD+ AMOLED
रिफ्रेश रेट120Hz120Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6360 MaxMediaTek Dimensity 6360 Max
रियर कैमरा50MP + 2MP50MP + 2MP
फ्रंट कैमरा16MP50MP AF
बैटरी7000mAh7000mAh
चार्जिंग80W Fast Charging80W Fast Charging
OSAndroid 16, ColorOS 16Android 16, ColorOS 16

दोनों स्मार्टफोन में 6.57 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके साथ स्क्रीन में 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी डिस्प्ले आसानी से देखी जा सकेगी। प्रोसेसर के तौर पर इन फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों में बेहतर प्रदर्शन देगा।

फोन में 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं। इसके अलावा डिवाइस में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए Oppo F33 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। जबकि Oppo F33 Pro 5G में भी रियर कैमरा सेटअप लगभग समान है, लेकिन इसमें सेल्फी के लिए 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाता है।

दोनों फोन में AI Groupfie, AI Editor जैसे AI कैमरा फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा दोनों डिवाइस में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

Oppo F33 Pro और F33 5G की भारत में कीमत

Oppo ने अपनी नई F33 सीरीज को अलग-अलग कीमतों में पेश किया है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से मॉडल चुन सकेंगे। कंपनी का Oppo F33 5G बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 31,999 रुपये में लॉन्च हुआ है, जबकि इसका 8GB + 128GB मॉडल 34,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 37,999 रुपये में मिलेगा।

वहीं Oppo F33 Pro 5G की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है, जबकि इसका टॉप मॉडल 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ 40,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

दोनों स्मार्टफोन Flipkart और Oppo India की ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होंगे, जहां Oppo F33 Pro की बिक्री 23 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और Oppo F33 26 अप्रैल 2026 से बिक्री के लिए आएगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp