अब पटना से राजगीर जाना हुआ आसान, नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, जानिए टाइमिंग, स्टॉप और पूरा रूट

Patna Rajgir Express Train Timing, Route, Stops
1 min read

बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब पटना से राजगीर तक सफर करना पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो गया है। नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू होने से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों और पर्यटकों को सीधा फायदा मिलेगा। इस नई ट्रेन से झारखंड के कई इलाकों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी, जिससे पूरे क्षेत्र में रेल यात्रा और आसान हो जाएगी।

पटना-राजगीर एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, रोजाना चलेगी सेवा

बता दें कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने पटना और राजगीर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा (Patna Rajgir Express Train) शुरू कर दी है। यह ट्रेन पहले कुछ दिनों तक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही थी, लेकिन अब इसे नियमित सेवा में शामिल कर लिया गया है। अब इस ट्रेन का नंबर 13354/13353 कर दिया गया है और ‘0’ प्रीफिक्स हटा दिया गया है।

यह ट्रेन अब रोजाना दोनों दिशाओं में चलेगी, जिससे यात्रियों को बार-बार टिकट की परेशानी नहीं होगी। हालांकि पहले यह सेवा सीमित समय के लिए थी, लेकिन अब इसे स्थायी रूप से शुरू कर दिया गया है, जो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।

ये भी पढ़ें: रेलवे ने टिकट बुकिंग में फीर किया बड़ा बदलाव, अब आसानी से मिलेंगे वेटिंग टिकट, जानें नई व्यवस्था

पटना से राजगीर तक टाइमिंग और प्रमुख स्टॉप

पटना से राजगीर जाने वाली ट्रेन संख्या 13354 सुबह 9:20 बजे पटना जंक्शन से रवाना होगी और दोपहर 12:45 बजे राजगीर पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें राजेंद्र नगर टर्मिनल, गुलजारबाग, पटना साहिब, फतुहा, खुसरूपुर, करौता, बख्तियारपुर, हरनौत, वेना, बिहारशरीफ और नालंदा शामिल हैं।

बता दें कि इन स्टेशनों पर रुकने से छोटे शहरों और कस्बों के यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा और उन्हें बड़े शहरों तक पहुंचने में आसानी होगी।

राजगीर से पटना वापसी की टाइमिंग

राजगीर से पटना आने वाली ट्रेन संख्या 13353 दोपहर 3:10 बजे रवाना होगी और शाम 7:05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में भी यह ट्रेन उन्हीं प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन सेवा की शुरुआत 6 और 7 अप्रैल 2026 से नियमित रूप से कर दी गई है। साथ ही, पहले चल रही 03250/03249 स्पेशल ट्रेन सेवा को अब बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: अब सिर्फ 2 घंटे में पुरा होगा पटना से सासाराम का सफर, ओमान की कंपनी बनाएगी 120 KM लंबा फोर-लेन एक्सप्रेस-वे

सबसे बड़ी बात है कि इस नई एक्सप्रेस ट्रेन से झारखंड के कई स्टेशनों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। इससे यात्रियों को दूसरे राज्यों तक सफर करने में ज्यादा सुविधा मिलेगी और समय की बचत भी होगी।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →