I Day 2025: इस स्वतंत्रता दिवस युवाओं को मिला खास तौफा, पहली नौकरी पर मिलेगा ₹15,000 का बोनस; GST में भी होगा बड़ा सुधार

I Day 2025 Announcements
1 min read

I Day 2025 Announcements: लाल किले की प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था और कर प्रणाली को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में रही ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ (PM Viksit Bharat Rozgar Yojana), जिसके तहत पहली बार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाने वाले युवाओं को सीधे ₹15,000 की वित्तीय मदद दी जाएगी।

इसके अलावा पीएम मोदी ने दिवाली तक अगली पीढ़ी के GST सुधार लाने का वादा किया, जिससे आम उपभोक्ताओं, छोटे उद्योगों और MSMEs को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आयकर कानूनों में भी बड़े बदलाव कर, ₹12 लाख तक की आमदनी को नए टैक्स सिस्टम में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की गई है।

I Day 2025 Announcements: पहली बार नौकरी पाने वालों के लिए ₹15,000 का तोहफा

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि यह रोजगार प्रोत्साहन योजना (Employment Linked Incentive Scheme) पिछले महीने कैबिनेट से मंजूरी पा चुकी है। PM Viksit Bharat Rozgar Yojana (PMVBRY) का लक्ष्य अगले दो साल में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियां पैदा करना है। इनमें से करीब 1.92 करोड़ लाभार्थी वे होंगे, जो पहली बार वर्कफोर्स में शामिल होंगे। श्रम मंत्रालय के अनुसार, इस योजना का नाम विकसित भारत मिशन के साथ जुड़ा है और यह समावेशी और स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: इस त्योहार घर जाने का खर्च अब होगा सस्ता, IRCTC दे रहा है रेल्वे टिकट की बुकिंग पर 20% का छूट; जानें बुकिंग की तारीखें, नियम और जरूरी शर्तें

Viksit Bharat Rozgar Yojana के है दो हिस्से

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के भाग A के तहत पहली बार निजी क्षेत्र में नौकरी पाने वाले युवाओं को एक महीने की EPF सैलरी (अधिकतम ₹15,000) दो किस्तों में दी जाएगी। पात्रता के लिए सैलरी ₹1 लाख तक होनी चाहिए। पहली किस्त 6 महीने बाद और दूसरी 12 महीने पूरे करने व वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पास करने के बाद मिलेगी। राशि का एक हिस्सा सेविंग अकाउंट या निवेश में रखा जाएगा, जिससे भविष्य में भी लाभ हो।

वहीं भाग B में नियोक्ताओं को नए कर्मचारी पर ₹3,000 मासिक इंसेंटिव 2 साल तक मिलेगा, जबकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में यह अवधि 4 साल होगी। छोटे प्रतिष्ठानों को कम से कम 2 और बड़े प्रतिष्ठानों को 5 नए लोगों की भर्ती करनी होगी। यह योजना रोजगार सृजन, उद्योग विकास और आर्थिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें: 79th Independence Day: लाल किले से 12वीं बार देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, जानें आज की खास बातें

दिवाली पर मिलेगा GST में बड़ा तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में ऐलान किया कि दिवाली तक नेक्स्ट जेनरेशन GST सुधार लागू होंगे, जिससे आम जनता का टैक्स बोझ घटेगा। उन्होंने GST काउंसिल को उपभोक्ताओं को राहत देने के निर्देश दिए हैं। बीमा सेक्टर, खासकर लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस, में 18% GST कम करने की मांग लंबे समय से चल रही है। माना जा रहा है कि दरों में कटौती से पॉलिसियां सस्ती होंगी, कवरेज बढ़ेगा और बाजार में खरीदारी का माहौल तेज होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के आगामी GST सुधारों से ऑटोमोबाइल, FMCG और टूरिज्म सेक्टर को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है। ऑटो सेक्टर में गाड़ियों की कीमतें घटने से मांग में तेजी आएगी, वहीं FMCG इंडस्ट्री में टैक्स कम होने से रोज़मर्रा के प्रोडक्ट्स सस्ते होंगे। पर्यटन उद्योग भी इससे लाभान्वित होगा, क्योंकि पैकेज और होटल सेवाओं पर टैक्स कटौती से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम अर्थव्यवस्था को भी गति देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि नए टैक्स सिस्टम में अब ₹12 लाख तक की आय टैक्स-फ्री है। इसके अलावा ₹75,000 की अतिरिक्त कटौती के बाद यह सीमा ₹12.75 लाख हो जाती है। इसका सीधा फायदा मिडिल क्लास और सैलरीड कर्मचारियों को मिलेगा।

युवाओं और अर्थव्यवस्था पर क्या होगा असर

विशेषज्ञों का मानना है कि ₹15,000 की पहली नौकरी प्रोत्साहन राशि से युवाओं का रोजगार बाजार में प्रवेश आसान होगा और कंपनियां भी नए लोगों को भर्ती करने में रुचि लेंगी। वहीं GST और आयकर राहत से लोगों की जेब में ज्यादा पैसा बचेगा, जिससे बाजार में मांग बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →