₹30 लाख से ₹14.20 करोड़ पहुंची कीमत, कौन हैं यूपी के ऑलराउंडर प्रशांत वीर, जिन्हें CSK ने IPL 2026 में बनाया सुपरस्टार

IPL 2026 नीलामी में Prashant Veer बने सबसे बड़े सरप्राइज, ₹30 लाख से ₹14.20 करोड़ तक पहुंची कीमत, CSK ने खरीदा यूपी का ऑलराउंडर
1 min read

Prashant Veer IPL 2026 Auction: IPL 2026 की नीलामी में प्रशांत वीर सबसे बड़े सरप्राइज पैकेज बनकर उभरे। उत्तर प्रदेश के इस 20 वर्षीय ऑलराउंडर की बेस प्राइस महज ₹30 लाख थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में उनकी कीमत 47.3 गुना बढ़कर ₹14.20 करोड़ तक पहुंच गई। आखिरकार Chennai Super Kings (CSK) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

हालांकि यह सौदा इतना आसान नहीं था। शुरुआती बोली राजस्थान रॉयल्स ने लगाई, जबकि अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने आक्रामक दांव खेला। इसके बावजूद CSK ने धैर्य दिखाया और प्रशांत वीर को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

कौन हैं Prashant Veer?

प्रशांत वीर (Prashant Veer) का नाम पहली बार तब सुर्खियों में आया, जब उन्होंने UP T20 League में Noida Super Kings के लिए खेलते हुए दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। इसी टूर्नामेंट में उनकी गेंद और बल्ले दोनों से मैच पर पकड़ ने चयनकर्ताओं और IPL फ्रेंचाइज़ियों का ध्यान खींचा।

Prashant Veer एक लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर हैं, जो निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं और जरूरत पड़ने पर मैच का रुख पलट सकते हैं। हालाकी उनकी गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि चुस्त फील्डिंग भी उन्हें आधुनिक टी20 क्रिकेट का पूरा पैकेज बनाती है।

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा बने T20 World Cup 2026 के ब्रांड एंबेसडर, पहली बार एक्टिव प्लेयर को मिला यह सम्मान

Syed Mushtaq Ali Trophy में प्रशांत वीर का ऑलराउंड शो बना पहचान

बता दें की इस साल Syed Mushtaq Ali Trophy में ही प्रशांत वीर ने खुद को असली मायनों में साबित किया। बेहद टाइट शेड्यूल के बीच उन्होंने मुंबई और कोलकाता के लगातार सफर के बावजूद सिर्फ सात दिनों में छह मुकाबले खेले, जो उनकी शानदार फिटनेस और मजबूत मानसिकता को दिखाता है।

इस दौरान उन्होंने बल्ले से 112 रन बनाए वो भी 170 के तेज स्ट्राइक रेट से, जबकि गेंदबाजी में 9 विकेट झटके और इकॉनमी सिर्फ 6.76 की रही। खास बात है की टी20 क्रिकेट में ऐसा ऑलराउंड बैलेंस कम ही देखने को मिलता है, और यही वजह रही कि IPL फ्रेंचाइज़ियों की नजरें प्रशांत वीर पर टिक गईं।

क्या प्रशांत वीर बनेंगे रवींद्र जडेजा के उत्तराधिकारी?

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रशांत वीर पर बड़ा दांव किसी अचानक फैसले का नतीजा नहीं है। फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें पहले ही ट्रायल्स के लिए परखा था और काफी समय से रवींद्र जडेजा जैसे भरोसेमंद ऑलराउंडर के विकल्प की तलाश में थी।

प्रशांत वीर उस सोच में बिल्कुल फिट बैठते हैं, क्योंकि उनके पास लेफ्ट आर्म स्पिन के साथ लोअर ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की काबिलियत है, फील्डिंग में वह काफी फुर्तीले हैं और दबाव के हालात में भी शांत रहते हैं।

ये भी पढ़ें: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया धमाल, SMAT 2025 में ठोका ताबड़तोड़ शतक, दुनिया को चौंकाने वाला नया रिकॉर्ड

यही वजह है कि CSK उन्हें सिर्फ आज का खिलाड़ी नहीं, बल्कि 20 साल की उम्र में अगले एक दशक का संभावित मैच विनर मानकर चल रही है।

IPL 2026 में प्रशांत वीर की भूमिका

हालांकि ₹14.20 करोड़ की कीमत अपने साथ दबाव जरूर लाती है, लेकिन खास बात है की CSK का माहौल युवा खिलाड़ियों को भरोसा और समय देने के लिए जाना जाता है। ऐसे में प्रशांत वीर को IPL 2026 के शुरुआती मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर या रोटेशन ऑप्शन के तौर पर मौके मिल सकते हैं।

गौरतलब है की अगर उन्होंने घरेलू क्रिकेट जैसी निरंतरता और आत्मविश्वास IPL में भी दिखा दिया, तो वह सिर्फ एक बैकअप खिलाड़ी नहीं रहेंगे, बल्कि आने वाले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन का मजबूत और भरोसेमंद हिस्सा बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: CSK के पास 64 करोड़ तो KKR के पास 43 करोड़ का बजट, कौन खेलेगा सबसे बड़ा दाव?

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →