बक्सर: ट्रेन से उतरते वक्त फिसली मां, गोद में थी मासूम… दोनों की दर्दनाक मौत

Priyanka Devi Accident at Buxar Raghunathpur station
1 min read

Priyanka Devi Accident, बक्सर: बुधवार को डीडीयू-दानापुर रेलखंड पर स्थित रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर एक हृदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गंगा स्नान कर लौट रही एक महिला और उसकी दो वर्षीय मासूम बच्ची की ट्रेन से उतरते समय पटरी पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जब स्टेशन पर भारी भीड़ के बीच यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।

बक्सर से गंगा स्नान कर घर लौट रही थी मां-बेटी, दोनों की दर्दनाक मौत

मृतक महिला की पहचान रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के बरुहा गांव निवासी कमलेश साह की 25 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रियंका देवी अपने परिजनों के साथ बक्सर आई थीं, जहां उन्होंने आद्रा नक्षत्र के शुभ अवसर पर गंगा स्नान किया था। स्नान के पश्चात वह बक्सर-पटना सवारी गाड़ी से घर लौट रही थीं। उनके साथ उनकी देवरानी भी थी।

बिहार में शुरू हुवा चुनावी हलचल! आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, जानें बिहार में कब होगा विधानसभा चुनाव

जब ट्रेन रघुनाथपुर स्टेशन पर रुकी, तो वह अपनी दो वर्षीय बेटी को गोद में लेकर नीचे उतरने लगीं। उसी दौरान भारी भीड़ के कारण वह संतुलन खो बैठीं और बच्ची सहित ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाली जगह में फिसलकर सीधे पटरी पर जा गिरीं। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Priyanka Devi Accident: हादसे की प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही “मां की चीख और मासूम की खामोशी ने कपां दी रूह”

Priyanka Devi and daughter die in train mishap at Raghunathpur Station
प्रियंका देवी और उनकी मासूम बेटी की बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन पर मौत

बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को जो हुआ, उसे चश्मदीद कभी भूल नहीं पाएंगे। ट्रेन से उतरते वक्त प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ थी, और जल्दीबाज़ी में एक मां अपनी दो वर्षीय बेटी को गोद में लेकर फिसल गई। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई और फिसलन ने हादसे को और भी भयावह बना दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही मां गिरी, बच्ची की खामोशी और मां की चीख सबका दिल चीर गई। रेलवे की लापरवाही और अव्यवस्था फिर एक बार लोगों की जान ले गई।

घटना के बाद रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

घटना के बाद रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस (GRP) को सूचना दी। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों ने रेलवे प्रबंधन पर व्यवस्था की कमी को लेकर नाराजगी भी जताई।

लापरवाही या दुर्भाग्य? जांच से होगा खुलासा

जीआरपी थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह एक बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि हादसा ट्रेन से उतरते समय संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह देखा जाएगा कि कहीं किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई।

बक्सर में पिस्टल और देसी कट्टों के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की तैयारी

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रियंका देवी के साथ हुए इस दर्दनाक घटना के बाद रेलवे से प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम करने और यात्री सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई सामान्य होती या भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा मौजूद होती, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बता दें की मृतका के परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, परिवार में कोहराम मच गया। पति कमलेश साह और अन्य परिजन सदमे में हैं। एक साथ पत्नी और मासूम बेटी की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। गांव में शोक की लहर फैल गई है और हर कोई इस हादसे पर दुःख व्यक्त कर रहा है।

SP शुभम आर्य की कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप, क्या पुलिस थानों में चल रही थी अंदरूनी साज़िश?

इस हादसे (Priyanka Devi Accident) ने एक बार फिर रेलवे की यात्री सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई, भीड़ प्रबंधन और महिला यात्रियों के लिए विशेष सहायता की आवश्यकता अब और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। अगर समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे फिर दोहराए जा सकते हैं।


ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प


और पढ़ें…

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “बक्सर: ट्रेन से उतरते वक्त फिसली मां, गोद में थी मासूम… दोनों की दर्दनाक मौत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *