Dev Deepawali 2024: इस वर्ष बेहद खास होगा देव दीपावली पर्व, उत्सव को लेकर की जा रही है खास तैयारी

Dev Deepawali 2024: special-preperation-for-dev-deepawali-2024
1 min read

Dev Deepawali 2024: हमारे सनातन धर्म में शुक्रवार 15 नवंबर 2024 को भगवान की भक्ति का प्रमुख पर्व देव दीपावली मनाया जाएगा। ऐसे में बता दे कि इस वर्ष, इस उत्सव को लेकर काफी खास तैयारी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देव दीपावली के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का पावन नजारा देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोगों का काशी नगरी में आगमन होगा।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बार दशाश्वमेध घाट पर होने वाले गंगा आरती का दृश्य हर घर तक पहुंचाने के लिए विशेष इन्तेजामात किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि Dev Deepawali के मौके पर होने वाले गंगा आरती को वेबसाइट के माध्यम से लोग घर बैठे भी देख सकेंगे, जिसका साक्ष्य स्वयं काशी के सांसद और हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बनेंगे।

घर बैठे लोग देख सकेंगे देव दीपावली पर होने वाले गंगा आरती समेत तमाम कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि गंगा सेवा निधि की ओर से इस बार देव दीपावली पर काशी के अदभुद दृश्य को वेबसाइट के माध्यम से देखा जा सकेगा। वहीं वेबसाइट को भी 15 नवंबर को लाइव किया जाएगा। फिलहाल गंगा सेवा निधि की वेबसाइट का लिंक लोगों के लिए साझा कर दिया गया है जो gangasevanidhi.in है। उन्होंने बताया ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब देश-विदेश में घर पर बैठे लोग Dev Deepawali पर होने वाले गंगा आरती समेत तमाम कार्यक्रम देख सकेंगे।

Dev Deepawali के दिन किया जाएगा वेबसाइट का शुभारंभ

बता दें कि इस विषय में मंगलवार को गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने विशेष जानकारी साझा किया है। उन्होंने वेबसाइट के लिंक को भी लोगों के बीच साझा किया है, जो gangasevanidhi.in है। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट का शुभारंभ 15 नवंबर को Dev Deepawali के दिन किया जाएगा। इसके अलावा गंगा आरती के दौरान ‘एक संकल्प गंगा किनारे’ के तहत एक साथ लाखों लोगों को संकल्प दिलाया जाएगा। जिस संदर्भ में बताया गया है कि मां गंगा को स्वच्छ और साफ रखने के लिए, इसके अलावा पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए लोग संकल्प लेंगे।

42 कन्याएं रिद्धि-सिद्धि के रूप में होंगी उपस्थित

अब बात करें देव दिपावली के दौरान काशी में होने वाले गंगा आरती कि, तो इस दिन प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय, पं. श्रीधर पांडेय व प्रमुख अर्चक आचार्य रणधीर के अगुवाई में मां गंगा का विशेष पुजन किया जाएगा, जिस दौरान 21 ब्राह्मण वैदिक रीति से यह पूजा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान 42 कन्याएं रिद्धि-सिद्धि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा मौके पर श्रीराम जन्म योगी के शंखनाद व श्रीकाशी विश्वनाथ डमरू दल के 10 स्वयंसेवक मौजूद होंगे जो डमरुओं के डम डमाहट से मां गंगा की आराधना करेंगे। बताया जा रहा है कि Dev Deepawali के दौरान दशाश्वमेध घाट के सजावट में बनारस, कोलकाता और गुवाहाटी के फूलों को सामिल किया जाएगा।

भोजपुरी कलाकार मोहन राठौर होंगे उपस्थित

बता दें कि सामने आइ जानकारी के मुताबिक देव दीपावली महोत्सव के दौरान काशी में होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि NDRF के महानिदेशक पीयूष आनंद, इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता, श्रीआनंदम धाम ट्रस्ट वृंदावन के सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज, अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी के अलावा प्रदेश के मंत्री होंगे। इसके अलावा इस सांस्कृतिक उत्सव के शाम में भोजपुरी कलाकार मोहन राठौर अपने नौ साथियों के साथ उपस्थित होंगे। वहीं उप-शास्त्रीय गायिका प्रोफेसर रेवती साकलकर के अलावा अन्य कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।

39 GTC के जवानों द्वारा दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर

आपको बता दें कि इस वर्ष शौर्य रजत जयंती भी मनाई जा रही है।ऐसे में इस दिन 39 GTC के जवानों द्वारा लास्ट पोस्ट और गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। वहीं, अमर जवान ज्योति के सामने वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों, कमांडिंग आरपीएफ (NER), कमांडिंग CISF, एयर ऑफिसर कमांडिंग, 4 वायु सेना चयन बोर्ड, 39 GTC और वाराणसी के महानिदेशक NDRF के जवानों द्वारा सम्मान के प्रतीक के रूप में पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

भागीरथ शौर्य सम्मान किया जाएगा प्रदान

देश के अमरवीर सेनानियों की याद में कर्नल एमएन राय, लेफ्टिनेंट कर्नल जेआर चिटनिस, सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव, विनोद कुमार यादव, रमेश यादव, रवि शर्मा और सोनू यादव सभी को भागीरथ शौर्य सम्मान प्रदान किया जाएगा। बताया गया है कि 24 CCTV और भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के साथ देशी-विदेशी, सभी देशों से उपस्थित भक्तों पर भगवती मां गंगा की आरती के दौरान नजर रखी जाएगी।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *