Train Accident: खड़ी माल गाड़ी से टकराई बिहार जाने वाली मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस, AC बोगी में लगी आग

Train Accident Latest Update
1 min read

Tamil Nadu Train Accident:  नमस्कार दोस्तों, शुक्रवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास कवरैप्पेट्टै रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बता दें कि ये ट्रेन मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन (12578) थी जो मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही थी। वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रेनों के टकराव के बाद कुछ डिब्बों में आग लग गई। वहीं इस रेल दुर्घटना में कुछ यात्रि घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये हादसा रात तकरीबन 8.30 से 9 बजे के बीच हुआ है। इस दुर्घटना में 10 यात्रियों के घायल होने की ख़बर है. तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक एक्सप्रेस ट्रेन के दूसरी ट्रेन से टकराने के बाद आग लगी है. कम से कम दो डिब्बों- 2AC और पार्सल वैन में आग लग गई.

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस रात 8:27 बजे पोननेरी स्टेशन के बाद लगभग 109 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। कवारापेट्टई होम सिग्नल पर आगे बढ़ने के लिए हरी झंडी दी गई। ट्रेन के कर्मचारियों ने तेज झटका महसूस किया, लूप लाइन में प्रवेश किया. इसके बाद एक स्थिर मालगाड़ी से टकरा गई। दक्षिण रेलवे के मुताबिक इस Train Accident में  ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, एक में आग लग गई. तिरुवल्लूर जिला कलेक्टर प्रभु शंकर का कहना है कि कोई हताहत नहीं हुआ है.

Train Accident: ट्रेन की बोगियों में लगी आग

मौजूदा जानकारी के मुताबिक इस Train Accident का शिकार हुए ट्रेन में कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा तिरुबलर के कबरा पेटाई रेलवे स्टेशन पर हुआ है। कहा जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ तब ट्रेन मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन (12578), मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही थी। इस दुर्घटना में फिलहाल 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की ख़बर है। वहीं तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेन के दूसरी ट्रेन से टकराने के बाद आग लग गइ है। इस हादसे में तकरिबन दो डिब्बों में आग लग गई है। जिनमें 2AC और पार्सल वैन शामिल है।

यात्रियों को उनके शहर भेजने की व्यवस्था

रेलवे सूत्रों ने चेन्नई से अपने शहरों के लिए यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं का खुलासा किया है, जिसमें समस्तिपुर, दरभंगा, दानापुर और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के साथ-साथ विभिन्न रेलवे स्टेशनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सभी यात्रियों को चेन्नई से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उनके शहर तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

इस Train Accident में रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बता दें कि रेलवे ने इस घटना (Train Accident) पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं. समस्तीपुर के लिए हेल्पलाइन नंबर -06274-8102918840, दरभंगा के लिए हेल्पलाइन नंबर-06272-8210335395, दानापुर के लिए हेल्पलाइन नंबर-9031069105 और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 7525039558 है.

आग पर पाया गया काबू 

बता दें कि फायर ब्रिगेड की मदद से पार्सल वैन में लगी आग पर काबू पाया गया है। वहीं, घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कवारापेट्ट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक कुछ गंभीर रूप से घायलों को चेन्नई के स्टेनली सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना के कारण तीन गाड़ियां- Tiruchirappalli Howrah Express, Ernakulam Tatanagar Express, ALLP DHN EXPRES चेन्नई गुडुर क्षेत्र में रुकी हुई है। जिन्हें परिवर्तित मार्ग से चलाने की योजना है।

ये भी पढ़ें: Paracetamol समेत शुगर-बीपी की 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल। इन दवाओं के सेवन से आप हो सकते है गंभीर रूप से बिमार

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Train Accident: खड़ी माल गाड़ी से टकराई बिहार जाने वाली मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस, AC बोगी में लगी आग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *