उड़ान भरते ही आग की लपटों में घिरा विमान, 7 की मौत, कई घायल

UPS Cargo Plane Crash in Louisville
1 min read

UPS Cargo Plane Crash: अमेरिका के केंटकी राज्य के लुईविल (Louisville, Kentucky) में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। बता दें कि UPS का कार्गो प्लेन उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। ये घटना उस समय हुई जब कार्गो प्लेन मोहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होनोलूलू के लिए रवाना हो रहा था। स्थानीय समयानुसार यह हादसा शाम 5:15 बजे हुआ। हादसे में अब तक लगभग 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

उड़ान के कुछ सेकंड बाद लगी आग, जोरदार धमाके से गिरा विमान

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में शामिल McDonnell Douglas MD-11 मॉडल का यह विमान वर्ष 1991 में बना था। बताया जाता है कि उड़ान भरते समय विमान के बाएं विंग में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ ही पलों में घने धुएं का बड़ा गुबार आसमान में उठने लगा।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में भीषण टक्कर, 6 की मौत

चश्मदीदों ने बताया कि विमान थोड़ी ऊंचाई तक पहुंचा, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद तेज धमाके के साथ जमीन पर गिर पड़ा। धमाका इतना जबरदस्त था कि रनवे के पास की एक इमारत की छत तक क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

केंटकी गवर्नर और मेयर ने हादसे पर जताई चिंता

केंटकी में हुए विमान हादसे के बाद गवर्नर एंडी बेशियर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है, इसलिए राहत और बचाव टीमें लगातार मौके पर जुटी हैं। उन्होंने बताया कि हालात अब भी खतरनाक बने हुए हैं, क्योंकि विमान में मौजूद ईंधन और ज्वलनशील पदार्थ दोबारा विस्फोट का कारण बन सकते हैं।

वहीं, लुईविल के मेयर क्रेग ग्रीनबर्ग ने भी ईंधन रिसाव को लेकर गंभीर चिंता जताई और लोगों से घटना स्थल से दूर रहने की अपील की है ताकि किसी और अनहोनी से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें: शादी में हेलीकॉप्टर से एंट्री का है सपना? जानिए कितना आएगा खर्च, एक घंटे का किराया और जरूरी परमिशन

UPS कंपनी की प्रतिक्रिया

अमेरिका के लुईविल में हुवे विमान हादसा (UPS Cargo Plane Crash) पर कंपनी ने गहरा दुख जताते हुए कहा है कि वह सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और जांच एजेंसियों FAA व NTSB के साथ मिलकर घटना की पूरी जांच में सहयोग कर रही है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल उसकी प्राथमिकता राहत और घायलों की मदद पर केंद्रित है।

घटना से दहला लुईविल शहर

UPS Cargo Plane Crash ने लुईविल शहर को हिला कर रख दिया, जहां लोगों ने आसमान में आग का गोला उठते देखा और कई किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनी। हालांकि हादसे के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी या ईंधन लीक की आशंका जताई गई है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है और जांच टीमें विमान के ब्लैक बॉक्स से अहम सुराग जुटाने में लगी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: मोंथा तूफान के आगे धीमी पड़ी बिहार मे चुनावी प्रचार, नीतीश-तेजस्वी समेत कई नेताओं की सभाएं रद्द

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →