15 साल के वैभव सूर्यवंशी का विडियो वायरल, ‘आज ही किया है न…’ टीम मैनेजर के साथ बिताया पल बना चर्चा का विषय
IPL 2026 के बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने बड़े-बड़े मैचों की चर्चा को भी पीछे छोड़ दिया। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने केक कटिंग के दौरान टीम मैनेजर से ऐसा मजेदार जवाब दिया कि हर कोई हंस पड़ा। बता दें कि उनका यह मासूम अंदाज़ फैंस को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन इसी वीडियो ने एक नियम को लेकर नई बहस भी छेड़ दी है।
वैभव सूर्यवंशी का क्यूट अंदाज़ वायरल
राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम से एक ऐसा पल सामने आया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। टीम मैनेजर रोमी भिंडर के जन्मदिन पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक छोटा सा केक लेकर पहुंचे और बड़े ही उत्साह से उन्हें केक काटने के लिए कहा।
जब भिंडर ने बताया कि वह पहले ही केक काट चुके हैं, तो वैभव ने हंसते हुए जवाब दिया, “अरे सर, वापस करना है… आज ही किया है ना, कल कहा, 12 बजे के बाद!”
Vaibhav core 😂🎂💗 pic.twitter.com/hC6oyYxTr5
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 16, 2026
उनका यह मासूम और मजेदार अंदाज़ देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया और लोग इस वायरल वीडियो (Vaibhav Sooryavanshi Viral Video) को बार-बार देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: इस IPL स्टेडियम में मैच देखने का है मूड? जानिए टिकट बुक करने का आसान तरीका और पूरा मैच शेड्यूल
डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर मचा बवाल
इस वायरल वीडियो में एक और बात ने लोगों का ध्यान खींच लिया, जब टीम मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल चलाते नजर आए और उनके पास वैभव सूर्यवंशी बैठे थे। बता दें कि नियमों के मुताबिक टीम मैनेजर को फोन इस्तेमाल करने की इजाजत तो होती है, लेकिन डगआउट में इसका उपयोग करना नियमों के खिलाफ माना जाता है।
हालांकि, अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है, फिर भी यह मुद्दा फैंस और क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है।
मैदान पर भी चमक रहे हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी इन दिनों सिर्फ अपने मजेदार अंदाज़ से नहीं, बल्कि धमाकेदार बल्लेबाजी से भी चर्चा में हैं। इस सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जहां उन्होंने 5 मैचों में 200 रन ठोक दिए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 263 से ज्यादा रहा है। हालांकि, टीम की जीत की रफ्तार हाल ही में थम गई जब सनराइजर्स हैदराबाद ने 53 रन से हराया।
ये भी पढ़ें: इस IPL नए अंदाज में वापसी करेंगे अश्विन, अपनी आवाज से जीतेंगे दर्शकों का दिल
मैच में शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 9 रन पर 5 विकेट गंवा दिए, लेकिन इसके बाद डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा ने 118 रन जोड़कर उम्मीद जगाई। बावजूद इसके, पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई।
