जमीन विवाद बना गैंगवार, भु माफिया के घर से निकला हथियारों का जखीरा, 341 गोलियां, कार्बाइन और राइफल देख पुलिस भी रह गई दंग

Punpun Land Dispute Patna Crime News
1 min read

Bihar News: शनिवार की सुबह एक शांत से इलाके में अचानक गोलियों की आवाज़ों ने सनसनी मचा दी। जमीन विवाद से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते फायरिंग में बदल गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची और जमीन कारोबारी के घर की तलाशी ली, तो ऐसा नज़ारा सामने आया जिसने सबको चौंका दिया।

राइफल, पिस्टल, कार्बाइन और सैकड़ों गोलियों की बरामदगी ने इस पूरे मामले (Punpun Land Dispute) को और भी गंभीर बना दिया। इस घटना के पीछे जमीन कब्जे और दबंगई का खेल बताया जा रहा है, जिस पर पुलिस अब हर एंगल से जांच में जुटी है।

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, गांव में मची अफरातफरी

बता दें कि पटना जिले के पुनपुन प्रखंड के केवड़ा ओपी क्षेत्र अंतर्गत गंजपर जलालपुर गांव में शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई। खास बात यह है कि पहले दो पक्षों के बीच कहासुनी और तनाव हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसा में बदल गया, जहां एक पक्ष ने दूसरे के घर पर चढ़कर करीब आधा दर्जन गोलियां चला दीं।

ये भी पढ़ें: 14 साल बाद बेटे ने लिया पिता की मौत का बदला, राहुल ने हत्यारे को गोलियों से भूना

फायरिंग की आवाज सुनते ही गांव में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, इस दौरान घटनास्थल से कई खाली खोखे बरामद किए गए, जिससे साफ हुआ कि पूरी घटना सुनियोजित थी। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस का शक जमीन कारोबारी अनिकेत कुमार उर्फ नीतीश पर गया, जिसके बाद उसके घर पर छापेमारी की गई और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

जमीन कारोबारी के घर से निकला हथियारों का जखीरा

जब पुलिस ने जमीन कारोबारी के घर की गहन तलाशी ली, तो जो नजारा सामने आया उसने सभी के होश उड़ा दिए। घर के अंदर से हथियारों और गोलियों का इतना बड़ा जखीरा बरामद हुआ कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी दंग रह गए।

तलाशी के दौरान पुलिस को 1 देसी कार्बाइन, 1 राइफल, 1 पिस्टल, 3 मैगजीन, 341 जिंदा गोलियां, 2 वॉकी-टॉकी, 4 पिस्टल कवर, नागालैंड में बनी गोलियों के 5 खाली डब्बे और कई अन्य आपत्तिजनक सामान मिले। इतनी भारी मात्रा में हथियारों की मौजूदगी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और मामले की गंभीरता और भी बढ़ा दी।

ये भी पढ़ें: बक्सर में जमीन घोटाले का बड़ा खुलासा! एक ही जमीन दो बार बिकी, रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज के बाद भी नहीं हुवा कब्जा

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी, हर एंगल से चल रही जांच

हथियारों की बरामदगी की खबर मिलते ही पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पूर्वी परिचय कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया सिंह खुद मौके पर पहुंचे और आरोपी अनिकेत कुमार से गहन पूछताछ की। पुलिस जांच में सामने आया है कि अनिकेत अपने साथियों के साथ मिलकर हथियार के दम पर विवादित जमीनों पर कब्जा करता था।

गंजपर जलालपुर गांव के रहने वाले निरंजन कुमार के बयान पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर अनिकेत ने अपने साथियों के साथ निरंजन के घर पर चढ़कर गोलीबारी की। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास इतनी बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस आखिर कहां से आए।

ये भी पढ़ें: बक्सर: अवैध हथियार के साथ पुलिस ने सत्यम और राजा को किया गिरफ्तार, मौके से बाइक जब्त

आरोपी की निशानदेही पर लगातार हो रही छापेमारी

आरोपी की निशानदेही पर लगातार छापेमारी की जा रही है और इस बात की भी जांच हो रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है। पुलिस किसी भी कड़ी को नजरअंदाज नहीं करना चाहती, इसी वजह से पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। लगातार सामने आ रहे जमीन विवाद और हथियारों की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

One thought on “जमीन विवाद बना गैंगवार, भु माफिया के घर से निकला हथियारों का जखीरा, 341 गोलियां, कार्बाइन और राइफल देख पुलिस भी रह गई दंग

Comments are closed.