एक बार फिर सस्ता हुवा सोना, जानें आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव

Gold Price 16 February 2026
1 min read

Gold Price Today: अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं या निवेश की योजना कर रहे हैं, तो आज के ताजा भाव जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। आज यानी 16 फरवरी 2026 को घरेलू बाजार में कीमत (Gold Price 16 February 2026) में हल्की गिरावट देखी गई है, हालाकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अब भी मजबूती बनी हुई है। जनवरी में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अब सोने के दाम लगातार उतार चढ़ाव में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं की आपके शहर में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना किस रेट पर मिल रहा है।

Gold Price 16 February 2026: आज 24K, 22K और 18K सोने का भाव

आज यानी सोमवार 16 फरवरी 2026 को सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। गुडरिटर्न्स (Goodreturns) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 24 कैरेट सोना 15,774 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 14,459 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,830 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। ये दाम औसत खुदरा बाजार के हैं और शहर व ज्वेलर के हिसाब से इनमें थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।

दिल्ली सर्राफा बाजार और MCX में क्या है हाल?

अगर दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार राजधानी में 24 कैरेट सोना 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम टैक्स सहित बिक रहा है। हालाकी वायदा बाजार में तस्वीर कुछ अलग है, जहां MCX पर सोने के वायदा भाव 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कोट किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: विदेश से सोना लाने वालों की हो गई मौज, बिना टैक्स महिलाएं ला सकेंगी ₹6 लाख तक का तक गोल्ड, जानिए नया नियम

29 जनवरी को सोने के वायदा भाव ने 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था, लेकिन इसके मुकाबले मौजूदा रेट में साफ तौर पर गिरावट नजर आ रही है, जिससे खरीदारों और निवेशकों की नजरें फिर से बाजार पर टिक गई हैं।

शहरवार सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

नीचे 16 फरवरी 2026 के अनुसार प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K सोने के रेट दिए गए हैं। ध्यान रहे कि ज्वेलर और टैक्स के अनुसार दाम में थोड़ा अंतर संभव है।

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
दिल्ली1,57,8901,44,7401,18,450
मुंबई1,57,7401,44,5901,18,300
कोलकाता1,57,7401,44,5901,18,300
चेन्नई1,58,8301,45,5901,24,490
बेंगलुरु1,57,7401,44,5901,18,300
हैदराबाद1,57,7401,44,5901,18,300
पटना1,57,7901,44,6401,18,350
लखनऊ1,57,8901,44,7401,18,450
जयपुर1,57,8901,44,7401,18,450
चंडीगढ़1,57,8901,44,7401,18,450
गुरुग्राम1,57,8901,44,7401,18,450

बता दें की चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव बाकी शहरों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा बना हुआ है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में दाम लगभग समान स्तर पर हैं। हालाकी 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट में शहर के हिसाब से कुछ सौ रुपये का फर्क देखने को मिल रहा है, जिससे खरीदारी से पहले लोकल ज्वेलर से भाव कन्फर्म करना समझदारी भरा कदम हो सकता है।

ये भी पढ़ें: बजार खुलते ही सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट, चांदी 40 हजार तो सोना 9 हजार, जानें ताजा भाव

IBJA के अनुसार आज का सोना भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 16 फरवरी की सुबह 24 कैरेट सोना 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 22 कैरेट सोना 1,33,933 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,14,574 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। गौरतलब है कि इन्हीं मानक दरों को देशभर के ज्वेलर्स खरीद बिक्री का आधार मानते हैं।

बता दें की दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमत में 2,400 रुपये यानी करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और भाव 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए, जबकि इससे पहले यही दर 1,60,900 रुपये थी।

हालांकि, अप्रैल आपूर्ति वाले सोना वायदा सौदों में 1,044 रुपये की तेजी देखने को मिली और कीमत 1,53,880 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जिससे साफ संकेत मिलता है कि गिरावट के बाद कुछ निवेशक दोबारा खरीदारी के लिए लौटे हैं।

क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

आज सोने की कीमत में आई नरमी को कई लोग अवसर मान रहे हैं, लेकिन बाजार में उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय संकेत, अमेरिकी मुद्रा की चाल और ब्याज दरों से जुड़े फैसले आगे कीमतों की दिशा तय कर सकते हैं। अगर आप गहनों के लिए सोना लेना चाहते हैं तो मौजूदा स्तर कुछ हद तक राहत दे सकते हैं, जबकि निवेश के नजरिए से लंबी अवधि की सोच अपनाना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →