बक्सर: छिन गया परिवार का इकलौता सहारा, बाजार से लौट रहे शख्स की दर्दनाक मौत
Buxar News: बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां नावानगर प्रखंड मुख्यालय के पास NH-120 पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बाजार से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बाजार से लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्सर जिले के बासुदेवा थाना क्षेत्र में नावानगर प्रखंड मुख्यालय के पास NH-120 पर शनिवार सुबह यह दर्दनाक हादसा हुआ। विनोद कुमार सिंह घर से बाजार गए थे और सामान लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद कुछ समय तक पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
ये भी पढ़ें: बिहार में अपराध हुवा बेलगाम, मामूली बात पर भाजपा नेता के रिश्तेदार को गोलियों से भूना
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान बाबूगंज इंग्लिश निवासी 43 वर्षीय विनोद कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों नावानगर में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार,
विनोद कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
पुलिस की छापेमारी तेज, फरार चालक की तलाश जारी
घटना (Buxar Vinod Kumar Singh Accident) की सूचना मिलते ही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार वालों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उस पर सख्त कार्रवाई हो।
ये भी पढ़ें: मातम में बदला खुशीयों का माहौल, शादी से पहले वार्ड पार्षद की चाकू मारकर हत्या
इधर पुलिस आसपास के इलाकों, मुख्य सड़कों और संभावित रास्तों पर जांच तेज कर चुकी है। बता दें कि सड़क हादसों के बाद चालक के भाग जाने की घटनाओं को लेकर लोगों में लगातार नाराजगी देखी जाती है।

One thought on “बक्सर: छिन गया परिवार का इकलौता सहारा, बाजार से लौट रहे शख्स की दर्दनाक मौत”
Comments are closed.