The Hundred 2026 LIVE: अब नहीं छूटेगा एक भी मैच, भारत में ऐसे देखें सभी मुकाबले

The Hundred 2026 Broadcast Rights: JioStar ने खरीदे एक्सक्लूसिव राइट्स, Star Sports और JioHotstar पर LIVE होंगे सभी मैच
1 min read

भारत के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के लोकप्रिय 100 गेंदों वाले टूर्नामेंट The Hundred 2026 का हर मुकाबला अब भारत में आसानी से देखा जा सकेगा। JioStar ने इस टूर्नामेंट के टीवी और डिजिटल प्रसारण के विशेष अधिकार हासिल कर लिए हैं। इससे भारतीय दर्शकों को पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताओं के सभी मैच एक ही प्लेटफॉर्म पर देखने का मौका मिलेगा।

किस प्लेटफॉर्म पर होगी द हंड्रेड 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप द हंड्रेड 2026 के मुकाबले भारत में लाइव देखना चाहते हैं, तो यह टूर्नामेंट टीवी और मोबाइल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। JioStar ने आधिकारिक अधिकार धारक Sony Pictures Networks India से भारत के लिए इसके टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार (The Hundred 2026 Broadcast Rights) हासिल कर लिए हैं।

इसके बाद पुरुष और महिला दोनों वर्गों के सभी मैच Star Sports Network पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे। वहीं, ऑनलाइन दर्शक JioHotstar पर पूरे टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की ओर से आयोजित इस 100 गेंदों वाले टूर्नामेंट का छठा संस्करण 21 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें कुल 68 मुकाबले खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, अचानक बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी

The Hundred 2026 की शुरुआत कब और कैसे होगी?

द हंड्रेड 2026 का छठा सीजन 21 जुलाई से शुरू होगा। टूर्नामेंट के पहले दिन क्रिकेट प्रशंसकों को डबल हेडर मुकाबले देखने को मिलेंगे। द ओवल में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के मैच खेले जाएंगे, जहां MI London और SunRisers Leeds की टीमें आमने-सामने होंगी।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस टूर्नामेंट को 100 गेंदों के अनोखे फॉर्मेट के साथ शुरू किया था। इसका उद्देश्य क्रिकेट को नए दर्शकों तक पहुंचाना और खेल को अधिक तेज व रोमांचक बनाना था। आज यह लीग दुनिया की प्रमुख फ्रेंचाइजी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अपनी अलग पहचान बना चुकी है।

इस सीजन में कई टीमों के नाम भी बदल गए हैं। Oval Invincibles अब MI London के नाम से खेलेंगे, जबकि Northern Superchargers को SunRisers Leeds के नाम से नई पहचान मिली है। इसके अलावा Manchester Originals अब Manchester Super Giants के नाम से मैदान में उतरेंगे। निजी निवेश और फ्रेंचाइजी रीब्रांडिंग के बाद The Hundred 2026 एक नए स्वरूप के साथ शुरू होने जा रहा है।

भारतीय खिलाड़ियों के साथ कई अंतरराष्ट्रीय सितारे भी आएंगे नजर

पुरुष वर्ग में दुनिया के कई बड़े क्रिकेट सितारे इस सीजन का हिस्सा होंगे। इनमें जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, राशिद खान, हेनरिक क्लासेन, फिल सॉल्ट, टिम डेविड, डेविड मिलर और हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। MI London अपनी नई पहचान के साथ लगातार चौथी ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगा, क्योंकि यह टीम पिछले तीन सीजन की चैंपियन रही है।

ये भी पढ़ें: भारत का सबसे बड़ा परमाणु प्रोजेक्ट शुरू! ₹28,000 करोड़ के मेगा प्लांट का टेंडर जारी

महिला प्रतियोगिता में भी भारतीय खिलाड़ियों की मजबूत मौजूदगी देखने को मिलेगी। स्मृति मंधाना Manchester Super Giants की ओर से खेलेंगी। उनके अलावा ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स भी इस लीग में हिस्सा लेंगी। किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, आशा शोभना और नंदानी शर्मा भी इस सीजन में अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जियोस्टार ने बढ़ाया क्रिकेट का दायरा, दर्शकों को मिलेगा बड़ा फायदा

JioStar में स्पोर्ट्स के हेड ऑफ राइट्स एंड इनोवेशन प्रशांत खन्ना ने कहा कि,

कंपनी अपने दर्शकों तक दुनिया के बेहतरीन क्रिकेट टूर्नामेंट पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। द हंड्रेड 2026 को अपने साथ जोड़ना इसी दिशा में एक अहम कदम है।

इस समझौते के बाद भारत के क्रिकेट प्रशंसक इस टूर्नामेंट का आनंद टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी आसानी से ले सकेंगे। कंपनी का मानना है कि नए क्रिकेट इवेंट्स को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ने से भारतीय दर्शकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और खेल प्रसारण के क्षेत्र में जियोस्टार की मौजूदगी भी पहले से अधिक मजबूत होगी।

Jai Jagdamba News Whatsapp