विश्व पर मंडरा रहा JN.1 Variant का खतरा, कोरोना की नई लहर से एशियाई देशों में मचा हड़कंप

Covid-19 Cases rising amid JN1 Variant
1 min read

Corona 2025: दक्षिण-पूर्वी एशिया में एक बार फिर covid-19 cases में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है। Hong Kong, Singapore, China और Thailand जैसे घनी आबादी वाले देशों में कोरोना के मामलों में अचानक उछाल आने से स्वास्थ्य विभागों की चिंता बढ़ गई है। कई शहरों में प्रशासन ने लोगों को बूस्टर डोज़ लेने की सलाह दी है और निगरानी बढ़ा दी गई है।

COVID-19 Cases: Hong Kong में एक साल में सबसे ज़्यादा गंभीर मामले

Hong Kong के सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन के अनुसार, शहर में वायरस की सक्रियता अब “काफी अधिक” है। रिपोर्टों के अनुसार, मई के पहले सप्ताह में 31 गंभीर मामले सामने आए, जो पिछले 12 महीनों में सबसे ज़्यादा हैं।

शहर के सीवेज में वायरस लोड का बढ़ना और कोविड से संबंधित अस्पताल में भर्ती की संख्या यह संकेत देती है कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 70 लाख की आबादी वाले इस शहर में covid-19 cases का यह पुनरुत्थान चिंता का विषय बन गया है।

Singapore में Corona के 14,200 नए केस, अस्पतालों में 30% तक बढ़ोतरी

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 3 मई को समाप्त सप्ताह में covid-19 cases में 28% की वृद्धि हुई है, जिससे कुल मामलों की संख्या 14,200 हो गई है। वहीं, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में भी लगभग 30% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: हैदराबाद में दिखा मौत का मंजर, 8 मासूम समेत 17 की दर्दनाक मौत

यह पहली बार है जब सरकार ने करीब एक साल बाद फिर से विस्तृत आंकड़े साझा किए हैं। हालांकि मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण के पीछे वजनिंग इम्यूनिटी यानी घटती प्रतिरोधक क्षमता एक कारण हो सकती है, लेकिन फिलहाल कोई ऐसा संकेत नहीं है कि मौजूदा वैरिएंट पिछले की तुलना में ज़्यादा खतरनाक हैं।

Thailand: Songkran त्योहार के बाद मामलों में बेकाबू उछाल

थाईलैंड में स्थिति और भी चिंताजनक बन गई है, जहां covid-19 cases मई के दूसरे सप्ताह में 33,000 के पार पहुंच गए। एक हफ्ते पहले यह आंकड़ा सिर्फ 16,000 था। सबसे अधिक केस Bangkok (6,290), Chon Buri (2,573), Rayong (1,680) और Nonthaburi (1,482) में दर्ज हुए हैं।

ये भी पढ़ें: जानें कैसे राहुल शर्मा ने बनाई 3 लाख से 1300 करोड़ की दौलत

अधिकांश संक्रमित लोग 30 से 39 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। थाई स्वास्थ्य विभाग ने बूस्टर डोज़ को तुरंत लेने की सलाह दी है, विशेष रूप से हाई-रिस्क ग्रुप वालों के लिए। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अप्रैल में आयोजित Songkran त्योहार को माना जा रहा है, जहां लाखों लोग सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।

चीन में पॉजिटिविटी रेट में हुइ दोगुनी बढ़ोतरी

चीन में भी स्थिति गंभीर होती जा रही है। देश के CDC (Center for Disease Control and Prevention) के अनुसार, 31 मार्च से 4 मई के बीच, फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों में कोविड पॉजिटिविटी रेट 7.5% से बढ़कर 16.2% हो गई है। अस्पताल में भर्ती मामलों में भी वृद्धि हुई है—3.3% से बढ़कर 6.3%। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह अचानक उछाल पिछली गर्मियों की तरह एक नई लहर की आहट हो सकती है।

भारत में स्थिति नियंत्रण में, लेकिन सतर्कता जरूरी

भारत में भी पिछले हफ्ते covid-19 cases में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पूरे देश में 257 सक्रिय मामले सामने आए हैं। फिलहाल किसी बड़े प्रकोप का संकेत नहीं है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारें पूरी तरह सतर्क हैं।

JN.1 Covid variant: क्या यही है कोरोना के नई लहर की वजह?

विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी एशिया में फैल रहे संक्रमण की जड़ में JN.1 Covid variant है, जो Omicron का सब-वैरिएंट है। JN.1 वैरिएंट को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने “Variant of Interest” घोषित किया है, हालांकि इसे अभी “Variant of Concern” नहीं माना गया है।

हालांकि, इसके लक्षण अब तक गंभीर नहीं दिखे हैं, लेकिन यह तेजी से फैलने की क्षमता रखता है। इससे जुड़े corona 2025 के संभावित खतरों को देखते हुए कई देशों ने टीकाकरण अभियान को फिर से तेज कर दिया है।

कोरोना के नई लहर से पहले हो जाएं सतर्क

हालांकि वर्तमान में भारत में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एशिया में covid-19 cases का बढ़ना आने वाले समय में कोरोना की नई लहर का संकेत दे सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम सतर्क रहें, बूस्टर डोज़ लें और भीड़भाड़ से बचें। JN.1 Covid variant के चलते दुनिया एक बार फिर महामारी के संभावित खतरे की ओर बढ़ रही है। सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

3 thoughts on “विश्व पर मंडरा रहा JN.1 Variant का खतरा, कोरोना की नई लहर से एशियाई देशों में मचा हड़कंप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *