RBI: अब Loan लेना होगा किफायती। RBI कर सकती है ब्याज दरो में भारी कटौती

RBI Policy
1 min read

RBI: अगर आप सस्ते कर्ज की तलाश कर रहे हैं तो आपको बहुत जल्द खुशखबरी मिलने कि उम्मीद है। हाल ही में अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद, अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी अपने ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी S&P Global ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि RBI इस साल अक्टूबर महिने से ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला शुरू करेगा। इस वित्त वर्ष के आखिर यानी वर्ष 2025 के मार्च महिने तक पॉलिसी रेट में दो कटौती की जाएंगी।


RBI: नमस्कार दोस्तों, अगर आप सस्ते कर्ज की तलाश कर रहे हैं तो अब आपको बहुत जल्द खुशखबरी मिलने कि उम्मीद है। दरसल हाल ही में अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद, अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी अपने ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। बता दें कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसी S&P Global ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि RBI इस साल अक्टूबर महिने से ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला शुरू करेगा। इसके अलावा इस वित्त वर्ष के आखिर यानी वर्ष 2025 के मार्च महिने तक पॉलिसी रेट में दो कटौती की जाएंगी।

RBI ने पिछली 9 बैठकों में पॉलिसी रेट को रखा है स्थिर

अगर RBI ये कटौती कर देता है, तो दिवाली के मौके पर लोगों को घर और गाड़ी के महंगे कर्ज की EMI में राहत का तोहफा मिल सकता है। RBI ने पिछले बार 22 मई 2020 को नीतिगत ब्याज दर रेपो को 0.4% घटाकर 4% किया था। मगर वर्ष 2022 के मइ महिने से ब्याज दर बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया जो साल 2023 के फरवरी महिने तक बरकरार रहा। वहीं इस दौरान रेपो रेट 2.5% बढकर 6.5% पहुंच गया। जिससे लोन की EMI भर रहे लोगों को भारी झटका लगा। वहीं इस बीच होम लोन की ब्याज दरें भी 3% तक बढ़ गई। RBI ने पिछली नौ पॉलिसी बैठकों में पॉलिसी रेट को 6.5% पर स्थिर रखा है। यानी 4 साल से अधिक समय से रेपो रेट में कोइ कटौती नहीं हुई है।

RBI करेगा ब्याज दरों में आधा प्रसेंट की कटौती

ग्लोबल एजेंसी का कहना है कि RBI अक्टूबर में रेपो में एक चौथाई प्रसेंट की कटौती करेगा। जबकि मार्च 2025 तक और एक चौथाई प्रसेंट कि कटौती की जाएगी। अब अगर बात करें कि अगर ब्याज दरों में आधा प्रसेंट की कटौती होती है तो इससे लोगों को क्या राहत मिलेगी। तो यहाँ हम ये कह सकते हैं कि लंबी अवधि के कर्ज में ब्याज दरों में मामूली कटोती भी बड़ा फायदा पहुंचाती है। दरसल आरबीआई ने जिस रफ्तार से ब्याज दरों में वृद्धि कीया है, अगर उसी तरह ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला भी शुरू कर देता है तो loan लेने वाले लोगों को EMI में काफी फायदा होगा।

 कुल मिलाकर फेस्टिव सीजन में लोन सस्ता होने की खबर काफी सुकून देने वाली है। लेकिन सस्ते कर्ज की राह में महंगाई सबसे बड़ी बाधा है। बता दें की रेटिंग एजेंसी एसएनपी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024 25 में महंगाई दर औसतन 4.5% रहेगी। सरकार ने आरबीआई को महंगाई दर को 2% घट बढ़ के साथ 4 % के स्तर पर रखने का लक्ष्य दिया है। हालांकि अगस्त के आंकड़ों में महंगाई दर आरबीआई के लक्ष्य से नीचे 3.65% पर रही है। बता दें की आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का साफ कहना है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करेगा महंगाई दर 4 पर के स्तर पर स्टेबल होने पर ही पॉलिसी रेट में कटौती की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 
Manba Finance IPO: आज खुल रहा है फाइनेंस सेक्टर का एक और IPO। 150 करोड़ की कंपनी के लिए निवेशकों में है भारी उत्साह।

Paracetamol समेत शुगर-बीपी की 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल। इन दवाओं के सेवन से आप हो सकते है गंभीर रूप से बिमार
About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

4 thoughts on “RBI: अब Loan लेना होगा किफायती। RBI कर सकती है ब्याज दरो में भारी कटौती”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *