केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी अलर्ट! 5 साल में नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगा राशन

Ration Card eKYC
1 min read

Ration Card e-KYC: केंद्र सरकार ने देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब सभी राशन कार्ड धारकों को हर पांच वर्षों में ई-केवाईसी (Ration Card eKYC) कराना अनिवार्य होगा। यह फैसला डुप्लिकेट कार्ड्स खत्म करने, धोखाधड़ी पर लगाम लगाने और सही लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुंचाने के लिए लिया गया है। इस संबंध में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बुधवार को “लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) संशोधन आदेश, 2025” के तहत एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की।

क्या है Ration Card eKYC?

ई-केवाईसी का मतलब है इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर। लिहाजा Ration Card eKYC एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसके तहत राशन कार्ड धारकों की पहचान को आधार कार्ड के जरिए बायोमेट्रिक या OTP माध्यम से सत्यापित किया जाता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल पात्र और असली लाभार्थी ही सरकारी सब्सिडी का लाभ लें।

ये भी पढ़ें: बिहार के नागरिकों को नीतीश कुमार का बड़ा चुनावी तोहफा, अब हर महीने मिलेगी 125 यूनिट फ्री बिजली

क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?

केंद्र सरकार के अनुसार, e-KYC प्रक्रिया के जरिए पहले ही अन्य योजनाओं में ₹3 लाख करोड़ (लगभग 40 बिलियन डॉलर) से अधिक की बचत हो चुकी है। साथ ही यह व्यवस्था “वन नेशन, वन राशन कार्ड” योजना को भी मजबूती देती है, जिससे प्रवासी श्रमिकों को देशभर में राशन उपलब्ध हो सके।

अब हर 5 साल में जरूरी होगा राशन कार्ड ई-केवाईसी

अब सभी कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना हर पांच साल में अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे पीडीएस व्यवस्था को पारदर्शी और फर्जीवाड़ा मुक्त बनाया जा सके। यदि कोई लाभार्थी छह महीने तक राशन नहीं लेता है, तो उसका कार्ड अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा। अब 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को अलग राशन कार्ड नहीं मिलेगा, और छोटे बच्चों को भी 5 साल की उम्र में e-KYC प्रक्रिया से गुजरना होगा। डुप्लिकेट कार्ड का पहचान कर बंद किया जाएगा और नई पात्रता FIFO सिस्टम से तय होगी।

ये भी पढ़ें: क्या नीतीश कुमार छोड़ेंगे बिहार की गद्दी? भाजपा के संकेत और विपक्ष के हमलों के बीच बिहार की सियासत में मचा घमासान

कैसे करें Ration Card का e-KYC

प्रक्रिया का प्रकारकदम (Steps)
ऑनलाइन e-KYC
  1. अपने राज्य की PDS वेबसाइट पर जाएं
  2. ‘e-KYC’ सेक्शन चुनें
  3. राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर दर्ज करें
  4. आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें
  5. जरूरत पड़ने पर बायोमेट्रिक सत्यापन करें
ऑफलाइन e-KYC
  1. नजदीकी FPS या CSC सेंटर पर जाएं
  2. राशन कार्ड और आधार कार्ड साथ लाएं
  3. ई-पॉइंट ऑफ सेल (e-POS) डिवाइस पर बायोमेट्रिक सत्यापन कराएं
  4. सत्यापन के बाद प्राप्ति पर्ची प्राप्त करें

राशन कार्ड की ई-केवाईसी स्थिति ऑनलाइन ऐसे करें चेक

अगर आपने हाल ही में राशन कार्ड के लिए e-KYC प्रक्रिया पूरी की है और जानना चाहते हैं कि यह सफल हुई या नहीं, तो आप आसानी से इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपने राज्य के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पोर्टल पर जाएं और ‘Ration Card e-KYC Status’ या ‘आधार लिंक स्थिति’ सेक्शन पर क्लिक करें। फिर अपना राशन कार्ड या आधार नंबर दर्ज करें और स्थिति जांचें। यदि पोर्टल यह सुविधा नहीं देता, तो आप नजदीकी उचित मूल्य की दुकान (FPS) पर जाकर अपनी eKYC की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ई-केवाईसी ना कराने पर क्या होंगे परीणाम?

अगर कोई कार्ड धारक समय पर e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करता, तो उसका कार्ड पहले अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जाएगा और तीन महीने के भीतर सुधार न करने पर स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है। इससे वह सरकारी राशन और सब्सिडी से वंचित हो जाएगा। खासकर जिनके पास डुप्लिकेट राशन कार्ड हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बदलाव ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ (ONORC) योजना को मजबूती देगा, जिससे प्रवासी मजदूर देश के किसी भी हिस्से में उचित मूल्य की दुकान से राशन ले सकेंगे।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →