मस्कुलर लुक, 890cc इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ नई Ducati Monster लॉन्च, जानें पूरी डिटेल और कीमत

मस्कुलर लुक, 890cc इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ नई Ducati Monster लॉन्च, जानें पूरी डिटेल और कीमत

Ducati Monster 2026: Ducati ने आखिरकार अपनी पॉपुलर नेकेड बाइक Monster का नया वर्शन 2026 Ducati Monster पेश कर दिया है। बता दें, इस बार बाइक में वही बड़ा और मस्कुलर टैंक डिजाइन वापिस आया है, जिसे फैंस लंबे समय से मिस कर रहे थे। खास तौर पर, 890cc V2 इंजन और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

Ducati Monster 2026 का डिजाइन

नई Ducati Monster 2026 का डिजाइन पुराने फैंस के लिए एक तरह की वापसी जैसा है। इस बार बाइक का सबसे बड़ा आकर्षण उसका बड़ा और मस्कुलर टैंक है, जो पुराने Monster मॉडल्स की याद दिलाता है। टैंक पर दिए गए वेंट्स इसे क्लासिक फील के साथ एक एग्रेसिव अपील देते हैं। स्टियरिंग को अब और भी फ्लेक्सिबल बनाया गया है, जिससे लॉक-टू-लॉक मूवमेंट पहले से ज्यादा आसान हो गया है।

फ्रंट में राउंड DRL हेडलाइट और डायनेमिक स्वाइपिंग इंडिकेटर इसे आधुनिक टच देते हैं। वहीं, 815mm ऊँचाई वाली सिंगल-पीस सीट अब और आरामदायक है, और Ducati ने लोअरिंग किट व लोअर सीट ऑप्शन भी जोड़ा है, जिससे सीट की ऊँचाई 775mm तक कम की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: TVS ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX, मिलेगा 299cc इंजन, 4 राइड मोड और प्रीमियम फीचर

Ducati Monster 2026 का इंजन और सस्पेंशन

नई Ducati Monster 2026 में 890cc का पावरफुल V2 लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 111hp की पावर और 91.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें मौजूद इंटेक वैरिएबल वैल्यू सिस्टम की वजह से पावर और टॉर्क डिलीवरी बेहद स्मूद रहती है। बता दें कि बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी जोड़ा गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग पहले से कहीं तेज़ और आरामदायक हो गई है। कंपनी ने इंजन की वैल्व क्लियरेंस चेक का इंटरवल भी बढ़ा दिया है, ताकि मेंटेनेंस झंझट कम हो।

चेसिस और सस्पेंशन

चेसिस की बात करें तो बाइक में एल्यूमिनियम मोनोकोक फ्रेम और टेक्रोपॉलीमर ट्रेलिस-सबफ्रेम दिया गया है, जो न केवल मजबूती बल्कि स्थिरता भी प्रदान करता है। इसका वजन अब 175 किलो (फ्यूल के बिना) हो गया है, जो पिछले मॉडल से हल्का है।

ये भी पढ़ें: Mahindra Thar या Maruti Jimny, जानिए कौन-सी SUV है आपके लिए बेहतर?

सस्पेंशन के लिए फ्रंट में Showa का 43mm USD फोर्क और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल शॉक दिए गए हैं, जबकि ब्रेकिंग सिस्टम में 320mm डिस्क के साथ twin Brembo M4.32 कैलिपर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो राइडिंग के दौरान भरोसेमंद कंट्रोल सुनिश्चित करते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और राइडिंग मोड्स

Ducati Monster 2026 मॉडल में 6-अक्ष IMU है, जो कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल का प्रबंधन करता है। चार राइडिंग मोड्स Sport, Road, Urban और Wet उपलब्ध हैं। TFT स्क्रीन अब 5-inch की है, जो पुराने 4.2-inch TFT की तुलना में बड़ी है और दिन/रात दोनों मोड में स्पष्ट दिखती है।

Ducati Monster 2026 की भारत में कीमत

नई Ducati Monster 2026 मॉडल दो वेरिएंट्स में आएगी, Monster और Monster Plus। Plus वेरिएंट में स्टाइल को बढ़ाने के लिए फ्लाईस्क्रीन और सीट काउल जैसे प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं। बाइक को दो आकर्षक रंगों Ducati Red और Iceberg White में उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Honda ने पेश की नई CB1000F बाइक, क्लासिक डिजाइन, 1000cc इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ

बता दें की भारत में इसकी लॉन्चिंग अगले साल होने की उम्मीद है और इसकी संभावित कीमत करीब ₹13.84 लाख रखी जा सकती है। डिजाइन, परफॉर्मेंस और प्रीमियम लुक के मामले में यह बाइक अपने सेगमेंट में एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें