बक्सर में 22 किलो गांजा जब्त, बंगाल नंबर कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दो को दबोचा

Buxar 22 Kg Ganja Seized
1 min read

Buxar News: बक्सर जिले में गांजा के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नया भोजपुर थाना पुलिस ने 22 किलो गांजा (Buxar 22 Kg Ganja Seized) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार 13 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसकी जानकारी बुधवार को एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता में दी।

कैसे हुई पूरी कार्रवाई?

एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नया भोजपुर पुल के नीचे सफेद रंग की हुंडई कार से गांजा उतारकर ऑटो रिक्शा में लोड किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गांजा की पूरी खेप जब्त कर ली। इस दौरान दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: बक्सर में पिस्टल और देसी कट्टों के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की तैयारी

गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश कुमार यादव, पिता विद्यासागर यादव और हरेन्द्र माली, पिता चना लाल माली के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सिमरी थाना क्षेत्र के दुद्धी पट्टी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से हुंडई कार और ऑटो रिक्शा के साथ-साथ आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

अंतरराज्यीय गांजा तस्करी की आशंका

एसपी ने बताया कि जब्त की गई कार पश्चिम बंगाल नंबर की है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि गांजा तस्करी का यह खेल सिर्फ जिले तक सीमित नहीं बल्कि अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। गौरतलब है कि जब्त गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: रात में गूंजी चीख और सुबह मिली लाशें, जानिए बक्सर में हुवे स्कॉर्पियो हादसे की पूरी आपबीती

पुलिस ने मादक पदार्थ निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जिला पुलिस के साथ एक विशेष टीम भी गठित कर दी गई है। अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी चल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस पूरी कार्रवाई (Buxar 22 Kg Ganja Seized) को डुमरांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार, नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: बक्सर पुलिस का बड़ा ऐक्शन, मादक पदार्थ संग रंगे हाथ पकड़ा गया युवक

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →