पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाएंगे अभिनेता धर्मेंद्र, हेमा मालिनी हुईं भावुक…

Hema Malini reaction on Dharmendra Padma Vibhushan News
1 min read

Dharmendra Padma Vibhushan: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद पूरे फिल्म जगत में भावुक माहौल है। इस सम्मान को लेकर उनकी पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस-पॉलिटीशियन हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। हालाकी यह सम्मान धर्मेंद्र के जीवनकाल में नहीं मिल सका, लेकिन उनके योगदान को आखिरकार देश ने सलाम किया है।

पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे सिनेमा के ‘हीमैन’

केंद्र सरकार ने भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित (Dharmendra Padma Vibhushan) करने की घोषणा की है। यह सम्मान उन्हें फिल्मों में दशकों तक दिए गए अतुलनीय योगदान, यादगार किरदारों और हर वर्ग के दर्शकों के बीच उनकी जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए दिया गया है।

गौरतलब है कि धर्मेंद्र सिर्फ एक बड़े सितारे नहीं थे, बल्कि ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने एक्शन से लेकर रोमांस, कॉमेडी से लेकर गंभीर भूमिकाओं तक हर तरह के किरदार निभाकर सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी और एक पूरी पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गए।

ये भी पढ़ें: नए साल के जश्न के बीच Arjun Bijlani पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार में पसरा मातम

हेमा मालिनी ने जताई खुशी, बोले दिल की बात

इंडिया टुडे और आजतक से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि पूरा परिवार इस सम्मान को लेकर बेहद खुश और उत्साहित है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा,

बेशक, हम चाहते थे कि उन्हें यह सम्मान पहले मिल जाता, जब वे खुद इसे लेने के लिए हमारे बीच मौजूद होते। लेकिन इसके बावजूद हम खुश हैं। वे इसके पूरी तरह हकदार थे।

हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र को कभी अवॉर्ड्स की परवाह नहीं रही। वे अपने काम और दर्शकों के प्यार को ही सबसे बड़ा सम्मान मानते थे।

हेमा मालिनी ने आगे कहा,

तकनीकी रूप से देखा जाए तो जब वे जीवित थे, तब उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट के अलावा कोई फिल्मफेयर अवॉर्ड तक नहीं मिला। मैं यह सामान्य तौर पर कह रही हूं। लेकिन जो प्यार और सम्मान उन्हें हर वर्ग से मिला, वह दिल को छू लेने वाला है।

गौरतलब है कि धर्मेंद्र का स्टारडम सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं था। वे आम लोगों के दिलों में बसते थे। आज उनके जाने के बाद भी फैंस, फिल्म इंडस्ट्री और नई पीढ़ी के कलाकार सिर्फ उनकी अच्छाइयों और योगदान की बातें कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 40 करोड़ का ऑफर, फिर भी साफ इनकार! सुनील शेट्टी के इस फैसले पर गर्व करता है देश

कई दशकों तक हिंदी सिनेमा पर किया राज

हेमा मालिनी ने कहा कि,

धर्मेंद्र सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि एक सच्चे अभिनेता थे। उन्होंने इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया। अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और न जाने कितने युवाओं के लिए प्रेरणा बने।

धर्मेंद्र ने 1960 के दशक से लेकर कई दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया। उनकी फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए, बल्कि अभिनय की नई परिभाषा भी गढ़ी।

धर्मेंद्र के गम से उबर रही हैं हेमा मालिनी

जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि धर्मेंद्र के जाने के बाद वह अब कैसी हैं, तो उन्होंने बेहद सच्चे और सीधे शब्दों में कहा, अब क्या किया जा सकता है? वे चले गए हैं और अब हमारे पास सिर्फ उनकी यादें बची हैं। उन्होंने आगे कहा,

सच्चाई यह है कि जब वे गए, तो अपने साथ पूरा एक दौर भी ले गए। लेकिन सब ठीक है। उनके साथ काम कर चुके कई कलाकार भी यही महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: राजसी किले में रची गई प्रेम कहानी! प्रकृति कक्कड़ ने विनय आनंद संग फोर्ट बरवाड़ा में लिए सात फेरे, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

हेमा मालिनी ने मोदी सरकार का किया धन्यवाद

हेमा मालिनी ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि आखिरकार धर्मेंद्र के योगदान को पहचाना गया।
“मोदी जी उन्हें बहुत पसंद करते थे और धरम जी के मन में भी मोदी जी के लिए गहरा सम्मान और स्नेह था।”

गौरतलब है कि हाल ही में धर्मेंद्र की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके लिए एक बेहद भावुक और खूबसूरत नोट भी साझा किया था, जिसे फैंस ने खूब सराहा।

Jai Jagdamba News Whatsapp