31 दिसंबर से पहले नहीं किया ये काम तो पैन कार्ड हो जाएगा बेकार, मुफ्त में Aadhaar-PAN लिंक करने का आखिरी मौका
Aadhaar PAN Link: नया साल आने से पहले सरकार की तरफ से एक अहम चेतावनी सामने आई है। अगर आपने अभी तक अपना आधार और पैन कार्ड आपस में लिंक नहीं कराया है, तो 1 जनवरी 2026 से आपका PAN कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। वहीं 31 दिसंबर तक यह काम बिल्कुल फ्री में किया जा सकता है। ऐसे में आइए आसान भाषा में समझते हैं पूरी जानकारी, नियम, छूट और लिंक करने का पूरा तरीका।
Aadhaar PAN Link करना क्यों है जरूरी?
Aadhaar PAN Link करना आज के समय में बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि PAN कार्ड आपकी पूरी वित्तीय पहचान की रीढ़ माना जाता है। अगर PAN आधार से लिंक नहीं है, तो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने से लेकर बैंक अकाउंट खोलने, निवेश करने और बड़े लेन-देन तक में परेशानी आ सकती है।
गौरतलब है कि बिना लिंक PAN होने पर ITR रिफंड अटक सकता है और TDS या TCS ज्यादा कट सकता है। ClearTax के मुताबिक, ऐसी स्थिति में आप एक दिन में ₹50,000 से ज्यादा कैश जमा नहीं कर पाएंगे, साल भर में ₹2.5 लाख से अधिक जमा पर रोक लग सकती है और बैंक से ₹10,000 से ऊपर का ट्रांजैक्शन भी संभव नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ें: Aadhaar Card खो गया? मिनटों में पाएं डुप्लीकेट आधार कार्ड, अपनाएं ये स्टेप्स
यहां तक कि बैंक और पोस्ट ऑफिस से जुड़े कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं, इसलिए समय रहते आधार-पैन लिंक कराना ही समझदारी है।
किसके लिए जरूरी है Aadhaar से PAN को लिंक करना?
बता दें की अगर आपका आधार कार्ड 1 अक्टूबर 2024 से पहले जारी हुआ है और आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं, तो आपके लिए Aadhaar-PAN Linking अनिवार्य है। हालाकी कुछ लोगों को इसमें छूट दी गई है, जैसे जो ITR फाइल नहीं करते, जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय के निवासी, 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक और भारत के नागरिक नहीं हैं।
लेकिन अगर आप टैक्सपेयर्स की कैटेगरी में आते हैं, तो इन छूटों पर भरोसा करना सही नहीं होगा। खास बात है की 31 दिसंबर तक आधार और पैन को लिंक करना बिल्कुल फ्री है, जबकि इसके बाद इसके लिए शुल्क देना पड़ सकता है। ऐसे में आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय अभी यह जरूरी काम पूरा करना ही समझदारी है।
ये भी पढ़ें: अगर आपके पैन कार्ड में भी है ये गलती तो तुरंत करें सुधार, वरना देना पड़ेगा ₹10,000 का जुर्माना
SMS से Aadhaar और PAN कैसे लिंक करें?
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो SMS से भी यह काम मिनटों में हो सकता है।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज भेजें
- मैसेज लिखें: UIDPAN <12-digit Aadhaar> <10-digit PAN>
- इसे भेजें: 567678 या 56161
उदाहरण: UIDPAN 987654321012 ABCDE1234F। इसके बाद कुछ ही देर में लिंकिंग की पुष्टि मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें: 31 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आपका Aadhaar, नए नियम नहीं माने तो PAN और बैंकिंग सेवाएं होंगी बंद
Income Tax Portal से Aadhaar-PAN Link कैसे करें?
- इनकम टैक्स ई-फाइलिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Link Aadhaar” ऑप्शन पर क्लिक करें
- Aadhaar नंबर और PAN नंबर दर्ज करें
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें
- UIDAI वेरिफिकेशन की सहमति दें
- स्क्रीन पर मैसेज आएगा: “PAN has been successfully linked to Aadhaar”
