अब Ather का नया स्कूटर देगा सड़क पर गड्ढों और एक्सीडेंट की जानकारी, जानिए Ather Stack 7.0 के सभी नए फीचर्स और स्मार्ट अपडेट्स।

Ather Stack 7.0 Redux Unveiled
1 min read

Ather Energy New Scooter: भारत की सड़कों पर गड्ढे और खराब रास्ते बाइक और स्कूटर राइडर्स के लिए हमेशा चुनौती बने रहते हैं। आपको बता दें की अब इस समस्या का समाधान Ather Energy ने अपने नए स्कूटर में पेश किया है। कंपनी ने Ather Stack 7.0 के तहत नया फीचर लॉन्च किया है, जो राइडर्स को सड़क पर गड्ढों और खराब रास्तों की रीयल-टाइम जानकारी देगा। खास बात है की यह फीचर सिर्फ चेतावनी ही नहीं देगा, बल्कि राइडर्स को सुरक्षित वैकल्पिक रास्तों का सुझाव भी देगा।

Ather Stack 7.0 के खास फीचर्स

Ather Energy का नया Ather Stack 7.0 प्लेटफॉर्म राइडर्स के लिए कई स्मार्ट और सुरक्षा आधारित फीचर्स लेकर आया है। इसके तहत ParkSafe आपको बताएगा कि स्कूटर कहां पार्क करना सुरक्षित नहीं है, LockSafe से राइडर दूर से अपने स्कूटर को लॉक या बंद कर सकता है, और Remote Charging & Shutdown फीचर से मालिक चार्जिंग कंट्रोल कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर रिमोट से स्कूटर बंद कर सकते हैं। बता दें की AI और कनेक्टेड स्कूटर्स के रियल-टाइम डेटा से यह प्लेटफॉर्म रोज़ाना की राइड को और ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनाता है, खासकर शहरों की ट्रैफिक और गड्ढों वाली सड़कों पर।

Crash Alerts और सुरक्षा फीचर्स

Ather Energy ने अपने नए स्कूटर में Pothole Alerts और Crash Alerts जैसी एडवांस्ड सुरक्षा सुविधाएं पेश की हैं। जिसमे Pothole Alerts राइडर को सड़क पर गड्ढों या खराब हिस्सों की रीयल-टाइम वॉइस नोटिफिकेशन के जरिए पहले ही चेतावनी दे देता है, जिससे राइडिंग ज्यादा सुरक्षित बनती है। वहीं, Crash Alerts छोटे और बड़े एक्सीडेंट में अंतर पहचानकर, बड़े हादसे की स्थिति में राइडर के इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को तुरंत लाइव लोकेशन भेज देता है।

Ather Smart Technology

यह फीचर भारतीय सड़कों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राइडर्स के लिए बेहद फायदेमंद है और EV सुरक्षा को नया स्तर देता है। बता दें की बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों में Ather ने पहले ही गड्ढों का डेटा मैप तैयार कर लिया है। जैसे-जैसे स्कूटर्स से और डेटा मिलेगा, यह सिस्टम और भी स्मार्ट बनता जाएगा।

नया EL प्लेटफॉर्म और Redux कॉन्सेप्ट

Ather Energy ने भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का नया उदाहरण पेश करते हुए EL प्लेटफॉर्म और Redux कॉन्सेप्ट लॉन्च किया है, जो राइडर्स के अनुभव को पूरी तरह बदलने वाला है। नया EL प्लेटफॉर्म अलग-अलग सेगमेंट के स्कूटर्स के लिए वर्सेटिलिटी, स्केलेबिलिटी और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन प्रदान करता है और इसे 26 लाख किलोमीटर के फील्ड डेटा के आधार पर डिजाइन किया गया है। इसमें नया चेसिस, पावरट्रेन और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टैक शामिल हैं।

New Ather EL Platform Unveiled

वहीं Redux कॉन्सेप्ट में अल्ट्रा-लाइट एल्युमिनियम फ्रेम, 3D प्रिंटेड सीट, पोश्चर-आधारित मोड चेंज, Morph-UI इंटरफ़ेस और अल्ट्रा-फास्ट एक्सीलरेशन के लिए Take Off फीचर दिया गया है। खास बात है की यह तकनीक राइडिंग को स्मार्ट, आरामदायक और स्पोर्टी बनाती है, जो भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए नया मानक स्थापित करती है।

Rizta Z को मिला बड़ा अपडेट

Ather ने Rizta Z को भी अपडेट किया है। इसमें नया टचस्क्रीन डैशबोर्ड, टेराकोटा रेड डुअल-टोन कलर और Eco Mode जोड़ा गया है। यह अपडेट OTA के जरिए मौजूदा ग्राहकों को भी मिलेगा। साथ ही, नया 6 kW फास्ट चार्जर आधे साइज का है और डबल चार्जिंग स्पीड देता है। 10 मिनट में 30 किमी रेंज मिलने का विकल्प इसे और आकर्षक बनाता है। कुछ चार्जर्स में बिल्ट-इन टायर इंफ्लेटर भी दिया गया है।

Ather Energy Rizta

हालाकि भारतीय सड़कों पर सुरक्षा एक बड़ी चिंता है, लेकिन Ather Energy ने इन तकनीकी अपडेट्स के जरिए इसे आसान और स्मार्ट बना दिया है। Ather Stack 7.0, नया EL प्लेटफॉर्म, Crash Alerts और Pothole Alerts जैसी सुविधाएं राइडर्स के लिए एक नई सुरक्षा और सुविधा का अनुभव लेकर आएंगी। गौरतलब है की अब भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में यह कंपनी नए मानक स्थापित करने की ओर बढ़ रही है। राइडर्स के लिए यह सिर्फ एक स्कूटर नहीं, बल्कि स्मार्ट और सुरक्षित राइडिंग का अनुभव होगा।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

और पढ़ें…

भारत में दौड़ेगी Japan की E10 Shinkansen, जापान करेगा $67 बिलियन का इन्वेस्टमेंट; मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली सबसे बड़ी अपडेट

5,820mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ Honor Magic V5 लॉन्च, दुनिया का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल 5G फोन

TVS Orbiter: 158KM रेंज और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ TVS का इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत, डिजाइन और अन्य डिटेल

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →