बक्सर में लगेगा हॉकी का महाकुंभ, डे-नाईट फॉर्मेट में होगा हॉकी गोल्ड कप 2026, देश की टॉप टीमें होंगी आमने-सामने

Buxar Hockey Gold Cup 2026
1 min read

Buxar News: बक्सर एक बार फिर खेल के नक्शे पर चमकने जा रहा है। अगर आप हॉकी के दीवाने हैं, तो जनवरी का यह महीना आपके लिए बेहद खास होने वाला है। चुरामनपुर हॉकी मैदान में होने जा रहा Buxar Hockey Gold Cup 2026 न सिर्फ रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनेगा, बल्कि जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करेगा। हालाकी यह टूर्नामेंट पहले भी चर्चा में रहा है, लेकिन इस बार का आयोजन कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है।

बक्सर हॉकी गोल्ड कप 2026 का भव्य आगाज

बक्सर जिले के चुरामनपुर स्थित हॉकी मैदान में आगामी 19 और 20 जनवरी 2026 को Buxar Hockey Gold Cup 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट डे-नाईट फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिससे दर्शकों को दिन और रात दोनों समय रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

खास बात है की इस टूर्नामेंट में देश के कई राज्यों से आई पुरुष और महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को लेकर जिले के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सड़क किनारे उगने वाला ये पौधा कर देता है कई रोगों का सत्यानाश, लेकिन एक गलती ले सकती है जान

पुरुष-महिला दोनों वर्गों में दिखेगा जबरदस्त हॉकी रोमांच

बता दें की इस टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता सबसे बड़ा आकर्षण रहने वाली है, जहां चमचमाती ट्रॉफी और नकद इनाम के लिए देश की कई नामी टीमें आमने-सामने होंगी। जैसे

पुरुष वर्ग की प्रमुख टीमें

  • अलेक्स हॉकी क्लब – मेरठ
  • मलिक हॉकी अकादमी – रामपुर
  • केपी इंटर कॉलेज – प्रयागराज
  • अभिनव हॉकी क्लब – प्रयागराज
  • कबीर हॉकी क्लब – सहरसा
  • मानसी फाउंडेशन – मुंबई
  • वीर लोरिक स्टेडियम – बलिया
  • पीएन मेहता हॉकी क्लब – मुजफ्फरपुर
  • स्पोर्ट्स क्लब – बिहिया, पूर्णिया, खगड़िया
  • रवि रोशन हॉकी अकादमी – पटना
  • पटेल हॉकी अकादमी – पटना
  • एलएसडीएस हॉकी अकादमी – आठगांव
  • द रिश्रा क्लब – कोलकाता
  • ईके हॉकी क्लब – कानपुर
  • मातृभूमि स्पोर्ट्स क्लब – बक्सर

महिला वर्ग की भागीदार टीमें

बता दें की Buxar Hockey Gold Cup 2026 में महिला वर्ग भी किसी से कम नहीं रहेगा। यह टूर्नामेंट महिला हॉकी को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

  • अलेक्स हॉकी क्लब – मेरठ
  • कबीर हॉकी क्लब – सहरसा
  • मलिक हॉकी अकादमी – रामपुर
  • फिरोज हॉकी अकादमी – भोजपुर
  • स्पोर्ट्स क्लब – बिहिया, भोजपुर-आरा
  • मातृभूमि स्पोर्ट्स क्लब – बक्सर
  • एमके हॉकी अकादमी – पटना
  • द रिश्रा क्लब – कोलकाता
  • कॉल हॉकी क्लब – अलीगढ़
  • मानसी फाउंडेशन – मुंबई

ये भी पढ़ें: एक बार फिर बक्सर आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 12 विकास योजनाओं की होगी समीक्षा

आयोजन का उद्देश्य

बता दें कि हॉकी बक्सर के बैनर तले आयोजित यह टूर्नामेंट सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि Buxar की खेल पहचान को नई ऊंचाई देने की पहल है। आयोजन समिति के सचिव सलमान खान के अनुसार,

इसका मकसद युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका देना, महिला हॉकी को आगे बढ़ाना और बक्सर को देश के हॉकी मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना है।

खास बात है कि ऐसे बड़े आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खेलने का अनुभव मिलता है और जिले में खेल संस्कृति और मजबूत होती है।

ये भी पढ़ें: सूजन से लेकर बदबूदार सांस तक, जानें किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण

समिति ने सभी खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में चुरामनपुर हॉकी मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं और इस खेल महोत्सव को यादगार बनाएं। अगर आप भी हॉकी के सच्चे फैन हैं, तो बक्सर हॉकी गोल्ड कप 2026 को मिस करना बिल्कुल नहीं चाहिए।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →