12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, Air Force में निकली भर्ती, ₹63,200 तक सैलरी
IAF Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय वायुसेना ने Group C पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में LDC, Hindi Typist और Driver जैसे पद शामिल हैं, जहां 12वीं पास उम्मीदवारों को शानदार मौका मिल सकता है।
बता दें कि आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। ऐसे में अगर आप वायुसेना में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए खास साबित हो सकता है।
IAF Recruitment 2026: 47 पदों पर निकली भर्ती
भारतीय वायुसेना ने IAF Recruitment 2026 के तहत कुल 47 पदों पर भर्ती का मौका दिया है, जिससे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। यह नियुक्तियां देश के अलग-अलग एयर फोर्स कमांड और यूनिट्स में होंगी, जिनमें मेंटेनेंस कमांड, ट्रेनिंग कमांड, पश्चिमी वायु कमांड, पूर्वी वायु कमांड, दक्षिणी वायु कमांड, दक्षिण-पश्चिमी वायु कमांड और स्वतंत्र इकाइयां शामिल हैं।
बता दें कि सबसे ज्यादा 37 पद Lower Division Clerk यानी LDC के लिए रखे गए हैं, जबकि 10 पद Hindi Typist और 3 पद Civilian Mechanical Transport Driver के लिए हैं। गौरतलब है कि LDC के सबसे अधिक 13 पद HQ Maintenance Command में उपलब्ध हैं, इसलिए इस पद के उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका माना जा रहा है।
कौन कर सकता है आवेदन
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता | अतिरिक्त योग्यता | टाइपिंग/अनुभव | अन्य जानकारी |
|---|---|---|---|---|
| LDC | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास | टाइपिंग स्किल जरूरी | अंग्रेजी 35 शब्द प्रति मिनट | आयु सीमा में नियमानुसार छूट |
| Hindi Typist | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास | टाइपिंग स्किल जरूरी | हिंदी 30 शब्द प्रति मिनट | आयु सीमा में नियमानुसार छूट |
| Civilian Mechanical Transport Driver | मैट्रिक पास | Light और Heavy Vehicle का वैध ड्राइविंग लाइसेंस | कम से कम 2 साल ड्राइविंग अनुभव | वाहन की बेसिक मैकेनिकल जानकारी जरूरी |
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसमें OBC, SC, ST, PwBD, Ex-Servicemen और विभागीय उम्मीदवार शामिल हैं।
कैसे करें आवेदन?
IAF Group C भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार Employment News के 2 मई से 8 मई 2026 संस्करण से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म को हिंदी या अंग्रेजी में साफ-सुथरे ब्लॉक लेटर में भरना होगा।
साथ ही शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लगानी होगी। उम्मीदवारों को हाल की पासपोर्ट साइज फोटो भी लगानी है।
आवेदन भेजते समय लिफाफे पर पद का नाम और कैटेगरी साफ लिखना जरूरी है। इसके बाद फॉर्म संबंधित Air Force Station या Unit के पते पर डाक से भेजना होगा। बता दें कि आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिन के भीतर तय की गई है, इसलिए देरी न करें।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
IAF Group C भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा और इसी परीक्षा के नंबर मेरिट तय करने में सबसे अहम होंगे। इसके बाद पद के अनुसार स्किल टेस्ट या प्रैक्टिकल टेस्ट लिया जाएगा। बता दें कि LDC और Hindi Typist पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट देना होगा, जबकि Driver पद के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को 7th CPC Pay Matrix के Level-2 के तहत नौकरी मिलेगी, जिसमें हर महीने ₹19,900 से ₹63,200 तक वेतन दिया जा सकता है।
