14 मई को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए कौन होगा मालामाल और किसे रहना होगा सावधान

Shukra Transit 2026: शुक्र गोचर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, धन लाभ के बन रहे योग
1 min read

Shukra Transit 2026 Horoscope: 14 मई को शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और इसका असर कई राशियों की किस्मत पर साफ दिखाई देगा। खास बात यह है कि यह गोचर शनिश्चरी अमावस्या से ठीक पहले हो रहा है, जिससे इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है। प्रेम, धन और करियर से जुड़े मामलों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोगों के लिए यह समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है, तो कुछ को सावधानी भी रखनी होगी। \

14 मई को सुबह होगा शुक्र का राशि परिवर्तन

मई महीने में ग्रहों की चाल एक बार फिर बड़ा बदलाव लाने जा रही है। द्रिक पंचांग के अनुसार 14 मई को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, और इसके ठीक दो दिन बाद 16 मई को शनिश्चरी अमावस्या भी पड़ रही है, जिससे इस समय का असर और भी खास माना जा रहा है।

बता दें कि शुक्र को प्रेम, सुख-सुविधा, धन और आकर्षण का कारक ग्रह माना जाता है, जबकि मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और बुध को शुक्र का मित्र ग्रह कहा जाता है। इसी वजह से यह गोचर कई लोगों के जीवन में अच्छे बदलाव, रिश्तों में मिठास और आर्थिक मामलों में सुधार लेकर आ सकता है।

ये भी पढ़ें: लाखों फोन में बंद हो सकता है WhatsApp, कहीं आपका मोबाइल भी लिस्ट में तो नहीं?

इन राशियों को मिल सकता है धन और करियर में फायदा

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर मित्रता और संबंधों में मजबूती लाने वाला रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। धन कमाने के अवसर भी बन सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर काफी शुभ माना जा रहा है। आय बढ़ने के संकेत हैं और बचत करने में सफलता मिल सकती है। व्यापार में भी लाभ के योग बनेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। लोग आपकी ओर प्रभावित हो सकते हैं। वाहन या संपत्ति से जुड़ा सुख मिलने के संकेत हैं। विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और आत्मविश्वास मजबूत होगा। प्रेम जीवन और पढ़ाई दोनों के लिए समय अनुकूल माना गया है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में उन्नति दिलाने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम फिर से शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई पहचान और सफलता मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो अपनाएं ये आदत, सुबह किया गया छोटा सा काम बदल देगा आपकी किस्मत

तुला राशि

तुला राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। मानसिक संतोष और खुशी का माहौल बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आकस्मिक लाभ मिलने के संकेत हैं। शेयर बाजार से भी अच्छा फायदा मिल सकता है। हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के प्रेम संबंधों में फिर से मिठास लौट सकती है। पढ़ाई और समझने की क्षमता मजबूत रहेगी। संपत्ति से जुड़ा लाभ और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कीन राशियों को रहना होगा सतर्क?

शुक्र ग्रह के मिथुन राशि में गोचर का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल रहा है। कुछ लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ राशियों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। कर्क राशि वालों के लिए खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव और चिंता जैसी स्थिति बन सकती है।

वहीं धनु राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में तो समझ और तालमेल बढ़ेगा, लेकिन सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। मकर राशि वालों को इस समय खर्च और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि अनावश्यक खर्च आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकते हैं, हालांकि पढ़ाई और करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अमीर बनना है तो जरूर अपनाएं नीम करौली बाबा के ये चमत्कारी सूत्र, बदल जाएगी आपकी किस्मत

मीन राशि वालों के पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमियां और विवाद होने की संभावना है, लेकिन ससुराल पक्ष से सहयोग भी मिल सकता है। कुल मिलाकर शुक्र गोचर कई राशियों के लिए धन लाभ, प्रेम और करियर में अच्छे बदलाव लेकर आ रहा है, लेकिन कुछ लोगों को खर्च और स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना जरूरी होगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp