भारत का कार बाजार फिर हुवा गुलज़ार, जानें दिसंबर में किस कंपनी ने बेची कितनी कारें

December 2025 Auto Sales: नए साल से पहले कार कंपनियों की बंपर बिक्री ने सबको चौंकाया
1 min read

December 2025 Auto Sales: साल 2026 और जनवरी की शुरुआत होते ही लोगों की नजर दिसंबर 2025 की ऑटो सेल्स पर टिक गई है. खास बात है की बीते महीने भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. GST में कटौती और रेपो रेट घटने का सीधा फायदा कार बाजार को मिला, जिससे ग्राहकों की खरीदारी बढ़ी.

गौरतलब है की अब मारुति सुज़ुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, हुंडई, किआ और टोयोटा जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपनी दिसंबर 2025 की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं किस कंपनी ने कितनी गाड़ियां बेचीं और किसने बाज़ी मारी.

December 2025 Auto Sales: किस कंपनी ने बेची सबसे ज्यादा गाड़ी

दिसंबर 2025 में भारतीय कार बाजार ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी, जहां मारुति सुज़ुकी से लेकर टोयोटा तक लगभग सभी बड़ी कंपनियों की बिक्री में उछाल देखने को मिला.

Maruti Suzuki December Sales

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki ने 2,17,854 यूनिट्स बेचकर 22 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की, जिसमें घरेलू बाजार से 1,82,165 यूनिट्स और 25,739 यूनिट्स का निर्यात शामिल रहा, वहीं पूरे 2025 में कंपनी की कुल बिक्री 23.51 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई.

ये भी पढ़ें: Thar Facelift से लेकर Mahindra की बेबी स्कॉर्पियो तक, जानें 2026 में आने वाली टॉप 10 SUV

Hyundai Motor December Sales

Hyundai Motor India ने दिसंबर में 58,702 गाड़ियां बेचीं, जो 6.6 प्रतिशत ज्यादा है। खास बात है की नई Hyundai Venue को दो महीने से कम समय में 55,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं और निर्यात में 26.5 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी हुई.

Tata Motors December Sales

Tata Motors ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 50,519 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पूरे साल 2025 में 5.87 लाख गाड़ियों के साथ EV सेगमेंट में 81,125 यूनिट्स बेचकर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई.

Mahindra December Sales

SUV सेगमेंट की लीडर Mahindra & Mahindra ने दिसंबर में 86,090 यूनिट्स की बिक्री के साथ 25 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ दर्ज की, हालांकि निर्यात में हल्की गिरावट रही, लेकिन घरेलू मांग ने कंपनी को मजबूती दी.

ये भी पढ़ें: प्रीमियम लुक के साथ Kawasaki की नई Ninja 1100SX भारत में लॉन्च, मिलेगा 1099cc इंजन और तगड़े फीचर्स

Kia December Sales

Kia India के लिए दिसंबर ऐतिहासिक रहा, जहां बिक्री 18,659 यूनिट्स तक पहुंच गई और 105 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली, जबकि सालभर में कंपनी ने 2.80 लाख गाड़ियां बेचीं.

Toyota Kirloskar Motor December Sales

Toyota Kirloskar Motor ने भी दिसंबर में 39,333 यूनिट्स की बिक्री के साथ 33 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की और पूरे साल 2025 में कुल 3.88 लाख यूनिट्स बेचकर घरेलू और निर्यात दोनों मोर्चों पर दमदार प्रदर्शन किया.

ऑटो सेक्टर में आगे क्या?

GST और रेपो रेट में कटौती का असर आने वाले महीनों में भी दिख सकता है. जानकारों का मानना है कि अगर ब्याज दरें इसी तरह कम रहती हैं, तो 2026 में कारों की मांग और तेज हो सकती है. कुल मिलाकर दिसंबर 2025 का महीना भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए बेहद शानदार रहा.

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →