Bihar Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपा बिहार, नेपाल और तिब्बत में 7.8 तीव्रता का भूकंप

Bihar Earthquake news
1 min read

Bihar Earthquake: बिहार से एक महत्वपूर्ण समाचार आ रहा है, जहां लोगों ने अहले सुबह भूकंप के झटके महसूस किए हैं। दरसल मंगलवार सुबह लगभग 6:35 बजे पटना सहित Bihar के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस घटना से लोग काफी भयभीत हो गए। भूकंप के झटके आते ही अधिकांश लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पटना में भूकंप के झटके लगभग 30 सेकंड तक महसूस किए गए।

ये भी पढें: उत्तर प्रदेश को मिलने जा रहा है बडा तोहफा, गोरखपुर लिंक एक्‍सप्रेसवे का 98 प्रतिशत काम हुवा पूरा

Bihar Earthquake: यहाँ महसूस किए गए भूकंप के झटके

सूत्रों के अनुसार, पटना के अलावा मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और अन्य शहरों में भी भूकंप के झटके (Bihar Earthquake) महसूस किए गए। हालांकि, सुबह का समय होने के कारण कई लोग गहरी नींद में थे और उन्हें भूकंप के झटके का अनुभव नहीं हुआ। लेकिन, कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और तेजी से अपने घरों से बाहर भागे। अपार्टमेंट में रहने वाले लोग भी जल्दी-जल्दी अपने फ्लैट से नीचे आ गए।

बिहार में भूकंप की तीव्रता

फिलहाल बिहार में इस भूकंप की तीव्रता (Bihar Earthquake Jolts) को लेकर कोई पुख्ता आंकड़े सामने नहीं आए हैं। मगर उम्मीद है कि बिहार में इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 है। इस भूकंप की तीव्रता को लेकर और जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस भूकंप की तीव्रता का अनुमान इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बांग्लादेश, नेपाल, भारत, भूटान और चीन में भी इसके झटके अनुभव किए गए।

नेपाल और तिब्बत में 7.8 तीव्रता का भूकंप

भूकंप का केंद्र तिब्बत और चीन के बीच स्थित शिगत्से रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल और तिब्बत में 7.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया है, जो काफी शक्तिशाली था। तिब्बत में इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। सुबह 6:35 बजे यह भूकंप आया। नेपाल में आए भूकंप से अब तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन इस भूकंप की तीव्रता को देखते हुए बड़े नुकसान की संभावना बनी हुई है।

 

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →