Buxar News: बक्सर में किरायेदार और मकान मालिक के बीच तनाव, मकान मालिक ने लगाए महिला सिपाही पर गंभीर आरोप

Musafirganj Buxar News
1 min read

Musafirganj, Buxar: बक्सर के मुसाफिरगंज इलाके में एक किराये के मकान को लेकर विवाद। बिहार पुलिस में कार्यरत है किरेदार मीरा कुमारी। मकान मालिक का आरोप है कि मीरा कुमारी के कमरे में संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं।

Buxar: बक्सर नगर थाना क्षेत्र के मुसाफिरगंज इलाके में एक किराये के मकान को लेकर विवाद सामने आया है, जहां मकान मालिक बैजनाथ सिंह ने अपनी किरायेदार, बिहार पुलिस की सिपाही मीरा कुमारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मकान मालिक का कहना है कि मीरा कुमारी ने न केवल मकान खाली करने से इनकार किया है, बल्कि पिछले तीन महीनों से किराया भी नहीं दिया है। इसके अलावा, उन्होंने मकान मालिक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है।

Musafir ganj Vivad: क्या हैं मकान मालिक के आरोप?

बैजनाथ सिंह के मुताबिक, मीरा कुमारी पिछले चार महीने से Musafirganj में उनके तीन मंजिले मकान के एक हिस्से में रह रही हैं। उनके साथ दो अन्य महिलाएं और कुछ अज्ञात लोग भी वहां रहते हैं। मकान मालिक का कहना है कि मीरा ने केवल पहले महीने का किराया दिया और उसके बाद तीन महीनों का किराया बकाया है। बैजनाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि मीरा कुमारी के कमरे में संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। ये भी पढ़ेंः भूकंप के झटकों से कांपा बिहार, नेपाल और तिब्बत में 7.8 तीव्रता का भूकंप

उन्होंने कहा कि वहां बाहरी लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है, जिससे उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, मकान मालिक ने यह भी दावा किया है कि महिला सिपाही ने सरकारी राइफल का दुरुपयोग किया है और झूठे आरोप लगाकर उन्हें धमकाया है।

महिला सिपाही ने सभी आरोपों को बताया गलत 

दूसरी ओर, महिला सिपाही मीरा कुमारी ने सभी आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मकान मालिक बुजुर्ग हैं, और वह उन्हें पूरा सम्मान देती हैं। किराया भी नियमित रूप से दिया जा रहा है। उन्होंने बैजनाथ सिंह के सभी आरोपों को उनकी सामाजिक छवि खराब करने की साजिश करार दिया।

Musafirganj Vivad: पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, महिला सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, और सत्यता का पता लगने के बाद ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सबक का विषय है यह घटना

अब यह मामला बक्सर में चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना उन लोगों के लिए भी एक सबक का विषय है, जो यह कहा करते हैं कि हम अपने मकान को सरकारी पेसे वाले लोगों या नौकरी वाले लोगों को किराया पर देंगे। फिलहाल एक ओर मकान मालिक हैं, जो अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर बिहार पुलिस की एक सिपाही हैं, जो अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को नकार रही हैं। पुलिस के जांच के नतीजे से ही यह स्पष्ट होगा कि इस मामले में दोषी कौन है। बहरहाल, दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *