दिवाली के बाद लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम भी गिरे, जानिए आपके शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 22 Oct 2025
1 min read

Gold Price Today: दिवाली के बाद सोने की चमक कुछ फीकी पड़ती दिख रही है। लगातार तीसरे दिन आज सोने की कीमतों में (Gold Price Today 22 Oct 2025) गिरावट दर्ज की गई है। बीते तीन दिनों में 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम लगभग 290 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, आज भी 24 कैरट और 22 कैरट सोने की कीमतों में 10 रुपये प्रति दस ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई। चांदी के दाम भी दो दिनों की स्थिरता के बाद आज नीचे आए हैं।

देश के प्रमुख सहरो में सोने का भाव – Gold Price Today 22 Oct 2025

बता दें कि राजधानी दिल्ली में आज (Gold Price Today 22 Oct 2025) 24 कैरट सोने का भाव ₹1,30,720 प्रति दस ग्राम और 22 कैरट सोने का भाव ₹1,19,840 प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। दिवाली के बाद लगातार सोने के रेट में गिरावट देखी जा रही है। गौरतलब है कि निवेशक और आम खरीदार दोनों इस बदलते बाजार रुझान पर नज़र रखे हुए हैं।

इसके साथ ही मुंबई और कोलकाता में भी सोने की कीमतों में मामूली कमी आई है। यहां 24 कैरट सोना ₹1,30,570 प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,19,690 प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है। खास तौर पर देखा जाए तो इन शहरों में खरीद-बिक्री सामान्य गति से जारी है, लेकिन निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: अब बिना इंटरनेट कर सकेंगे पेमेंट, RBI ने लॉन्च किया डिजिटल रुपया e₹; जानें इसकी खासियत

दक्षिण भारत के बाजारों में हल्की बढ़ोतरी

चेन्नई में सोने के दाम अन्य महानगरों की तुलना में थोड़े अधिक बने हुए हैं। यहां 24 कैरट सोना ₹1,30,920 प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,20,010 प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है। वहीं बेंगलुरु और हैदराबाद में कीमतें लगभग मुंबई के बराबर हैं, यानी 24 कैरट सोना ₹1,30,570 और 22 कैरट सोना ₹1,19,690 प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। हालांकि, इन शहरों में भी बाजार में मंदी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

Silver Price Today: चांदी के भाव में भी आई गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी के कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में चांदी ₹1,63,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। एक दिन पहले इसमें ₹8,000 की गिरावट आई थी। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी का यही भाव है। वहीं चेन्नई में चांदी के कीमत सबसे महंगी है, जहां यह ₹1,81,900 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने भाई के नाम की अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी, जानिए इसके पीछे की असली वजह

हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी हो सकती है और अगले कुछ दिनों में त्योहारी सीजन के बाद निवेश की मांग बढ़ने से सोने और चांदी के कीमतों में हल्की तेजी लौट सकती है। फिलहाल निवेशक और ज्वैलर्स बाजार के हर उतार-चढ़ाव पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →