भारत के कुख्यात ड्रग माफिया पवन ठाकुर पर NCB ने कसा शिकंजा, 2500 करोड़ की कोकीन और 681 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का है मास्टर माइन्ड

Interpol Silver Notice issued against Drug Mafia Pawan Thakur
1 min read

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने देश के इतिहास में पहली बार किसी ड्रग माफिया के खिलाफ Interpol Silver Notice जारी किया है। यह नोटिस दुबई में छिपे कुख्यात तस्कर पवन ठाकुर के खिलाफ जारी हुआ है। ठाकुर पर आरोप है कि उसने नवंबर 2024 में दिल्ली में पकड़ी गई करीब 82 किलोग्राम हाई-ग्रेड कोकीन (लगभग 2500 करोड़ रुपये की कीमत) की तस्करी की साज़िश रची थी। यह कोकीन मेक्सिको से भारत भेजी गई थी और दिल्ली के नांगलोई इलाके के एक गोदाम में छिपाकर रखी गई थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस ड्रग कंसाइनमेंट को आगे ऑस्ट्रेलिया भेजने की योजना थी।

पवन ठाकुर का हवाला से ड्रग नेटवर्क तक का सफर

पवन ठाकुर का अपराधी करियर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शुरुआती दिनों में वह दिल्ली के कुचा महाजनी मार्केट में एक छोटे हवाला एजेंट के तौर पर काम करता था। धीरे-धीरे उसने हवाला कारोबार से अर्जित अनुभव और नेटवर्क का इस्तेमाल कर नारकोटिक्स तस्करी में कदम रखा। जांच एजेंसियों का कहना है कि ठाकुर का नेटवर्क भारत से लेकर दुबई तक फैला हुआ है। उसने हवाला, क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजेक्शन, फर्जी इंपोर्ट-एक्सपोर्ट डाक्यूमेंट्स और शेल कंपनियों के जरिए काले धन को सफेद किया।

ED की जांच में 681 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा

एनसीबी के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी ठाकुर की गतिविधियों की जांच कर रहा है। ED की रिपोर्ट के मुताबिक, ठाकुर के नेटवर्क ने 681 करोड़ रुपये से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग की। इसके लिए उसने नकली दस्तावेज, क्रिप्टो ट्रांसफर और फर्जी कंपनियों का सहारा लिया। हालांकि, कई बार समन भेजने के बावजूद ठाकुर जांच एजेंसियों के सामने पेश नहीं हुआ। इसके चलते दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया।

India Biggest Drug Mafia Pawan Thakur

सूत्रों के अनुसार, पवन ठाकुर अपनी फैमिली के साथ 2024 के आखिर में दुबई भाग गया। वहां उसने Dubai Hills Estate जैसी पॉश लोकेशन पर विला खरीदा है और कई लग्जरी कारें भी रखी हैं। बताया जाता है कि वह अब भी वहीं से अपने ड्रग और हवाला नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है।

क्या है Interpol Silver Notice?

इंटरपोल (Interpol) दुनियाभर की एजेंसियों को जोड़ने वाला सबसे बड़ा संगठन है, जो अपराधियों को पकड़ने और उनकी संपत्तियों का पता लगाने में मदद करता है। इसके पास कई तरह के नोटिस जारी करने की सुविधा होती है जैसे Blue Corner, Red Corner, लेकिन Silver Notice का इस्तेमाल भारत ने पहली बार किया है।

इसका मकसद किसी अपराधी की संपत्तियों, कंपनियों, बैंक खातों और हवाला नेटवर्क को ट्रैक करना और फ्रीज करना है। खास बात है कि इसके जरिए इंटरपोल के 196 सदस्य देश एक-दूसरे से जानकारी साझा कर सकते हैं। NCB ने यह नोटिस यूएई, सिंगापुर, हांगकांग और यूरोपीय देशों को भेजा है, जहां पवन ठाकुर के बड़े निवेश और शेल कंपनियों का संदेह है।

2025 में NCB की बड़ी कामयाबी

खास बात है कि साल 2025 में NCB ने अब तक चार बड़े तस्करों को विदेश से डिपोर्ट करवाने में सफलता हासिल की है। इनमें नवीन चिचकर और लिजो जोश जैसे नाम शामिल हैं। वर्तमान स्थिति यह है:

  • Blue Corner Notices: 21 ड्रग तस्करों के खिलाफ
  • Red Corner Notices: 10 हाई-प्रायोरिटी फरार अपराधियों के खिलाफ
  • Silver Notice: पहली बार, सिर्फ पवन ठाकुर के खिलाफ
  • Extradition Requests: 3 मामले विदेशी सरकारों के पास लंबित

भारत की ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त रणनीति

एनसीबी और ईडी की संयुक्त कार्रवाई यह संकेत देती है कि भारत अब केवल घरेलू स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ड्रग सिंडिकेट्स के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पवन ठाकुर के खिलाफ Interpol Silver Notice का असर दिखा और उसकी संपत्तियों को जब्त किया गया, तो यह पूरे वैश्विक नेटवर्क के लिए बड़ा झटका होगा।

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यही है क्या भारत पवन को दुबई से एक्सट्राडिशन (प्रत्यर्पण) करवा पाएगा या वह विदेश में बैठकर भारतीय युवाओं को ड्रग्स की लत में धकेलता रहेगा?

और पढ़ें…

दाउसा में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई खाटू श्याम यात्रा से लौट रही वैन; 7 बच्चों समेत 11 की मौत

अब बिना एक पैसे खर्च किए कराइए 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें आयुष्मान कार्ड बनाने का तरीका, पात्रता और फायदे

Silent Heart Attack symptoms: आपके शरीर में दिखने वाले ये मामूली लक्षण बन सकते हैं मौत का कारण, जानीए साइलेंट हार्ट अटैक के संकेत और बचाओ के तरीके

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →