8वीं और 10वीं पास के लिए 2,863 सरकारी नौकरियां, JKSSB MTS Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए JKSSB MTS Recruitment 2026 नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। जम्मू कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने करीबन 2,863 पदों पर भर्ती का रास्ता खोल दिया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि यहां 8वीं पास और 10वीं पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रियाएं 5 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी हैं। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है परंतु सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। हालांकि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वह जम्मू कश्मीर डोमिसाइल, उम्र सीमा, संबंधित योग्यता और कैडर से जुड़ी शर्तें जांच लें।
JKSSB MTS Recruitment 2026 में कितने पदों पर भर्ती
जम्मू कश्मीर MTS रिक्रूटमेंट 2026 के अंतर्गत कुल 2,863 पद भरे जाने वाले हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत क्लास 4 एमटीएस के 2,697 पद और सेनिटेशन कर्मचारियों के 166 पद भरे जाएंगे।
पद विवरण की बात करें तो कैडर के हिसाब से यूनियन टेरिटरी कैडर में 105 पद, डिवीजन कैडर जम्मू में 1,093 पद, डिवीजन कैडर कश्मीर में 897 पद और जिला केडर में 768 पर भरे जाने वाले हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत एग्रीकल्चर प्रोडक्शन, एनिमल /शीप हसबेंडरी, होम पब्लिक वर्क, ट्रांसपोर्ट, कल्चरल स्टेट, फ्लोरीकल्चर जैसे विभिन्न विभागों में उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।
आवेदन हेतु तिथि वार विवरण
JKSSB MTS Recruitment 2026 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:
- नोटिफिकेशन जारी : 1 सितंबर 2026
- आवेदन आरंभ : 5 अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 3 नवंबर 2026
- परीक्षा तारीख : जल्द ही जारी
आवेदन के लिए पात्रता मापदंड
JKSSB MTS Recruitment 2026 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यह भर्ती प्रक्रिया केवल जम्मू कश्मीर उम्मीदवारों के लिए है।
- आवेदक के पास में निर्धारित प्रारूप में वैध डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
- क्लास 4 MTS पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक का 10वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- वही सैनिटेशन कर्मी के पद पर आवेदन करने के लिए आवेदन की योग्यता 8वीं उत्तीर्ण रखी गई है।
- इन सभी पदों पर उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता अधिकतम 10 + 2 निर्धारित की गई है।
- ओवर क्वालिफाइड उम्मीदवारों के आवेदन रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु अधिकतम 40 वर्ष होनी अनिवार्य है।
- साथ ही विशेष वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 2 से 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
JKSSB MTS Recruitment 2026 के अंतर्गत उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क फॉर्म भरते समय जमा करना होगा। आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
- जनरल /अन्य निर्धारित श्रेणियां : ₹600
- SC/ST/EWS/PWD : ₹500
कैसे होगा चयन
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन होंगे। इसके पश्चात नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
कैसे करें आवेदन ?
जम्मू कश्मीर स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के द्वारा निकाली गई इस नियुक्ति हेतु आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले:
- JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट (jkssb.nic.in) पर जाना होगा।
- यहां एडवर्टाइजमेंट नंबर 09 OF 2026 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करते ही उनके सामने रजिस्ट्रेशन का नया आ जाएगा, उम्मीदवारों को यहाँ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद मांगे गए सभी दस्तावेज बताए गए फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अब एक बार फॉर्म को अच्छी तरह से जांचना होगा और इसे सबमिट कर देना होगा।
JKSSB MTS Recruitment 2026 जम्मू कश्मीर के डोमिसाइल उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है। खासकर ऐसे उम्मीदवार जो 8वी या 10वीं उत्तीर्णे है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। आवेदन प्रक्रियाएं 5 अक्टूबर से शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में उम्मीदवारों से निवेदन है कि जल्द से जल्द आधिकारीक वेबसाइट पर जाएं, नोटिफिकेशन पढ़ें और त्रुटि रहित आवेदन भरकर परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।
ये भी पढ़ें:
साबरमती नदी पर तैयार हुआ 12 मंजिला ऊंचाई वाला पुल, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली बड़ी रफ्तार
कब आएगी PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त? करोड़ों किसानों के खाते में ₹2000, जानें तारीख और जरूरी काम

