हर साल पक्की रकम की गारंटी, LIC Jeevan Umang प्लान में करें निवेश, मिलेंगे यह 3 फायदे

LIC Jeevan Umang
1 min read

अगर आप बीमा कवर के साथ लंबे समय तक नियमित आय का फायदा चाहते हैं तो LIC Jeevan Umang पॉलिसी एक बेहतरीन प्लान हो सकती है। जी हां, सामान्य पेंशन स्कीम से अलग यह प्लान व्होल लाइफ इंश्योरेंस कवर के साथ आता है। जिसमें सालाना सर्वाइवल बेनिफिट और बोनस का फायदा मिलता है। इसीलिए वर्तमान में LIC Jeevan Umang पॉलिसी काफी चर्चा में आ गई है।

क्या है LIC Jeevan Umang पॉलिसी?

LIC Jeevan Umang एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग इंडिविजुअल सेविंग और Whole Life Insurance Plan है। नॉन-लिंक्ड होने का मतलब है कि इसका पैसा सीधे शेयर बाजार के प्रदर्शन से जुड़ा नहीं होता। वहीं पार्टिसिपेटिंग प्लान होने के कारण इसमें LIC की ओर से बोनस मिलने का प्रावधान रहता है।

इस पॉलिसी की एक खास बात इसकी लंबी अवधि है। इसकी मैच्योरिटी 100 साल की उम्र पर होती है। पॉलिसी लेते समय प्रीमियम भरने के लिए 15, 20, 25 और 30 साल के विकल्प उपलब्ध होते हैं। कौन-सा विकल्प मिलेगा, यह पॉलिसीधारक की एंट्री एज पर निर्भर करता है।

प्रीमियम पेइंग टर्म पूरा होने के बाद पॉलिसीधारक को हर साल बेसिक सम एश्योर्ड का 8% Survival Benefit मिलता है। यानी प्रीमियम भरने की तय अवधि खत्म होने के बाद भी पॉलिसी से नियमित लाभ मिलने का विकल्प बना रहता है।

पॉलिसी में मिलते हैं ये बड़े फायदे

  • LIC Jeevan Umang का सबसे बड़ा फायदा यह है कि प्रीमियम पेइंग टर्म खत्म होने के बाद हर साल बेसिक सम एश्योर्ड का 8% सर्वाइवल बेनिफिट मिलता है।
  • यहां सिर्फ पैसा नहीं जमा किया जाता बल्कि पॉलिसी धारक की मृत्यु होने के बाद पॉलिसी शर्तों के अनुसार डेथ बेनिफिट मिलता है।
  • अगर पॉलिसी धारक मैच्योरिटी तक जीवित रहता है तो बेसिक सम एश्योर्ड के साथ बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस भी मिलता है।
  • LIC जीवन उमंग एक पार्टिसिपेंट प्लान है जिसमें LIC समय समय पर बोनस रेट रिवाइज करती है।
  • इस पॉलिसी के दौरान अगर पैसों की जरूरत पड़ती है तो पॉलिसी पर लोन की सुविधा भी मिलती है।

पॉलिसी लेने की मुख्य शर्तें

  • LIC Jeevan Umang प्लान एक नॉन लिंक पार्टिसिपेंट प्लान है जिसमें मिनिमम बेसिक सम एश्योर्ड 2 लाख है, हालांकि अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  •  प्रीमियम पेइंग टर्म 15 ,20 ,25 ,30 साल के विकल्प में उपलब्ध है, यह अवधि एंट्री एज पर निर्भर करती है।
  •  प्रीमियम पेइंग टर्म पूरा होने के बाद बेसिक सम एश्योर्ड का 8% हर साल मिलता है।
  • पॉलिसी की मैच्योरिटी 100 साल रखी गई है।
  •  यह एक पार्टिसिपेंट प्लान है इसीलिए LIC बोनस देती है।
  • प्रीमियम में देरी होने पर कम से कम 30 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है।
  •  अगर किसी कारणवश प्रीमियम ना भरा गया तो पॉलिसी डिस्कंटीन्यू हो जाती है और प्रीमियम का भुगतान करते ही पॉलिसी रिवाइव हो जाती है।

यह प्लान किसे लेना चाहिए ?

LIC Jeevan Umang उन लोगों के लिए उपयोगी होता है जो लाइफ इंश्योरेंस और नियमित इनकम दोनों चाहते हैं। ऐसे लोग जो शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट की जगह ट्रेडिशनल इंश्योरेंस पर भरोसा रखते हैं।साथ ही प्रीमियम पेइंग टर्म खत्म होने खत्म होने पर सर्वाइवल बेनिफिट की चाह रखने वालों के लिए यह सबसे सही विकल्प है। जिन लोगों को परिवार के लिए लॉन्ग टर्म फाइनेंसियल प्रोटेक्शन चाहिए उनके लिए भी यह प्लेन एकदम सही सॉल्यूशन है।

प्लान लेने से पहले ध्यान रखने वाली बातें

LIC Jeevan Umang प्लान एक इंश्योरेंस प्लान है। ऐसे लोग जो इनवेस्टमेंट पर ज्यादा रिटर्न कमाना चाहते हैं उन्हें इस प्लान को लेने से पहले विचार करना जरूरी है। 8% सर्वाइवल बेनिफिट देखकर जीवन उमंग लेना सही नही होगा। साथ ही अगर कोई बोनस को देखकर प्लान लेने की योजना बना रहे हैं तो जान लें यह बोनस गारंटीड नहीं होता।

LIC Jeevan Umang प्लान एक लाइफ इंश्योरेंस, एनुअल सर्वाइवल बेनिफिट और बोनस देने वाला प्लान है। प्रीमियम पेइंग टर्म पूरा होने पर यह 8% सालाना सर्वाइवल बेनिफिट देता है। हालांकि इस प्लान में रिटर्न के विकल्प काफी कम हैं। ऐसे में इसे इन्वेस्टमेंट प्लान ना समझ कर लॉन्ग टर्म प्रोटेक्शन प्लान समझाना ज्यादा फायदेमंद होगा।

कुल मिलाकर LIC Jeevan Umang काफी आकर्षक प्लान जरूर है लेकिन इस प्लान में निवेश करने से पहले ग्राहक को इनकम, प्रीमियम पेइंग कैपेसिटी और फाइनेंशियल गोल्स को ध्यान में रखना जरूरी है। साथ ही निवेश शुरू करने से पहले प्रीमियम कैलकुलेशन और शर्तें ध्यान से पढ़ना भी जरूरी है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Bhavna Kalyani

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज
View all articles by Bhavna Kalyani →