158Km रेंज, 34L बूट स्पेस और हिल होल्ड असिस्ट के साथ TVS ने लॉन्च किया नया Orbiter Electric Scooter, जानें कीमत और फीचर्स

TVS Orbiter Electric Scooter Launched in Bhopal
1 min read

TVS Orbiter Electric Scooter: टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत के दिल मध्य प्रदेश में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter लॉन्च कर दिया है। बता दें कि यह स्कूटर रोजाना के कम्यूट को नया रूप देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें 158Km IDC रेंज, क्रूज़ कंट्रोल, 34-लीटर बूट स्पेस, हिल होल्ड असिस्ट, और एडवांस्ड कनेक्टेड फीचर्स जैसे कई सेगमेंट-फर्स्ट इनोवेशंस दिए गए हैं।

TVS Orbiter Electric Scooter स्पेसिफिकेशन्स

टीवीएस मोटर कंपनी का नया TVS Orbiter Electric Scooter अपने आकर्षक डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में नई पहचान बना रहा है। यह देश का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमें 14 इंच का फ्रंट व्हील दिया गया है, जो बेहतर स्टेबिलिटी और कंट्रोल प्रदान करता है।

इसमें दी गई 3.1 kWh बैटरी और एयरोडायनामिक डिज़ाइन इसे 158Km तक की IDC रेंज देने में सक्षम बनाते हैं। 845mm की लंबी सीट और 290mm फुटबोर्ड राइडर व पिलियन दोनों के लिए आरामदायक सफर सुनिश्चित करते हैं, जबकि 34-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज में दो हेलमेट तक आसानी से रखे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: गियर बदलने के लिए अब क्लच दबाने की जरूरत नहीं! HONDA ने लॉन्च की E-Clutch फीचर वाली Rebel 300, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल

Orbiter Electric के फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से भी TVS Orbiter Electric को हाई-टेक बनाया गया है, जिसमें लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, क्रैश और फॉल अलर्ट, एंटी-थेफ्ट सिस्टम और टोइंग अलर्ट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही, 169mm ग्राउंड क्लियरेंस, LED हेडलैम्प, USB चार्जिंग पोर्ट और मजबूत बॉडी बैलेंस हर राइड को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं।

TVS Orbiter Electric का कलर ऑप्शन

TVS Orbiter Electric स्कूटर छह खूबसूरत कलर ऑप्शन नियॉन सनबर्स्ट, स्ट्रैटोस ब्लू, लूनर ग्रे, स्टेलर सिल्वर, कॉस्मिक टाइटेनियम और मार्टियन कॉपर में उपलब्ध है, जो इसे लुक्स और परफॉर्मेंस दोनों में बेहतरीन बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: TVS ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX, मिलेगा 299cc इंजन, 4 राइड मोड और प्रीमियम फीचर

टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी

ऑर्बिटर को खासतौर पर टेक-फ्रेंडली यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं जैसे:

  • प्रोएक्टिव सेफ्टी: दुर्घटना, चोरी, जियो-फेंसिंग और टाइम-फेंसिंग अलर्ट
  • मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी: दूर से बैटरी चार्ज और ओडोमीटर चेक करें
  • स्मार्ट नेविगेशन: टर्न-बाय-टर्न गाइडेंस
  • कॉल और SMS अलर्ट: LCD क्लस्टर पर डायरेक्ट नोटिफिकेशन
  • क्रूज़ कंट्रोल और पार्किंग असिस्ट
  • OTA अपडेट्स और डुअल राइड मोड (इको और पावर)

इन सभी फीचर्स के साथ ऑर्बिटर न केवल एक इलेक्ट्रिक स्कूटर बल्कि एक “स्मार्ट कम्यूट पार्टनर” बन जाता है।

TVS Orbiter Electric कि कीमत

कंपनी ने TVS Orbiter Electric की शुरुआती कीमत ₹94,900 (एक्स-शोरूम भोपाल, PM E-Drive स्कीम सहित) रखी है, जिससे यह स्कूटर अपने सेगमेंट में किफायती होने के साथ-साथ प्रीमियम लुक और परफॉर्मेंस का भी मेल पेश करता है।

कंपनी का बयान

TVS मोटर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनिरुद्ध हलदर ने कहा,

“हम भारत की ईवी मोबिलिटी यात्रा को भरोसे और इनोवेशन के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। टीवीएस ऑर्बिटर ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हमें विश्वास है कि यह स्कूटर सस्टेनेबल मोबिलिटी को और आसान बनाएगा।”

ये भी पढ़ें: Aprilia ने भारत में लॉन्च की SR-GP Replica 175 स्कूटर, मिलेगा 174.7cc इंजन, TFT डिस्प्ले और MotoGP जैसी लुक

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →