मैरेज हॉल बना देह व्यापार का अड्डा, आपत्तिजनक स्थिति में 80 युवक-युवतियां गिरफ्तार, शादीशुदा महिलाएं भी शामिल

मैरेज हॉल बना देह व्यापार का अड्डा, आपत्तिजनक स्थिति में 80 युवक-युवतियां गिरफ्तार, शादीशुदा महिलाएं भी शामिल

शुक्रवार को अचानक हुई एक बड़ी कार्रवाई ने सबको चौंका दिया। दरसल एक मैरेज हॉल में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिलते ही प्रशासन ने दबिश दी, जहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। अंदर मौजूद कई युवक-युवतियां भागने की कोशिश करते दिखे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। शुरुआती जांच में जो बातें सामने आई हैं, उन्होंने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है।

मैरिज हॉल में अचानक रेड, आपत्तिजनक स्थिति में मिले लोग

बता दें कि यह पूरा मामला रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग का है। शुक्रवार को प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक निजी मैरिज हॉल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इसके बाद बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी (Rohtas Marriage Hall Raid) की।

जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद कई युवक-युवतियां भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। जांच के दौरान करीब 75 से 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। वहीं इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

एसडीएम प्रभात कुमार के अनुसार,

मैरिज हॉल की आड़ में अवैध गतिविधियां चलाने की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि यहां प्रेमी-प्रेमिकाओं और संदिग्ध लोगों को कुछ घंटों के लिए कमरे उपलब्ध कराए जाते थे

ये भी पढ़ें: जमीन विवाद बना गैंगवार, भु माफिया के घर से निकला हथियारों का जखीरा, 341 गोलियां, कार्बाइन और राइफल देख पुलिस भी रह गई दंग

देह व्यापार की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

छापेमारी के दौरान मिले हालात को देखते हुए पुलिस को देह व्यापार की आशंका है। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। हालांकि अभी तक पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच तेजी से जारी है। प्रशासन का कहना है कि,

जो भी लोग इस अवैध धंधे में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

एसडीएम प्रभात कुमार ने स्पष्ट किया कि इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

शादीशुदा महिलाएं भी शामिल, कर्मचारियों से पूछताछ

इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक,

पकड़े गए लोगों में 40 से अधिक युवतियां शामिल हैं, जिनमें कई शादीशुदा महिलाएं भी बताई जा रही हैं। इससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।

बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि,

अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर यह कार्रवाई की गई थी। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाना पड़ा।

ये भी पढ़ें: बक्सर के सैनिक कॉलोनी में पुलिस की बड़ी छापेमारी, घर से बरामद हुवे देसी पिस्टल और कारतूस

बता दें की पुलिस ने मौके से कई कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग हैं, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jai Jagdamba News Whatsapp