AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ NoiseFit Halo 3 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी

NoiseFit Halo 3 Price: AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ NoiseFit Halo 3 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
1 min read

भारतीय स्मार्टवॉच मार्केट में एक बार फिर हलचल मच गई है, जहां Noise के NoiseFit Halo 3 स्मार्टवॉच ने अपने फीचर्स से लोगों का ध्यान खींच लिया है। यह सिर्फ समय बताने वाली घड़ी नहीं है, बल्कि इसमें ऐसे स्मार्ट टूल्स दिए गए हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी को और आसान बना सकते हैं। इसका डिजाइन क्लासिक लुक के साथ आता है, लेकिन अंदर टेक्नोलॉजी का पूरा दम देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप नई स्मार्टवॉच लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।

NoiseFit Halo 3 की खासियत

नई Noise स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी 1000 निट्स ब्राइटनेस तेज धूप में भी स्क्रीन को साफ दिखाती है। इसका राउंड डायल डिजाइन इसे स्टाइलिश और क्लासिक घड़ी जैसा लुक देता है। कंपनी ने इसमें स्मार्ट डैशबोर्ड दिया है, जहां पांच तक विजेट्स लगाए जा सकते हैं। इनके जरिए म्यूजिक कंट्रोल, एयर क्वालिटी ट्रैकिंग, पानी पीने की याद दिलाने वाला फीचर और नींद से जुड़ी जानकारी मिलती है।

ये भी पढ़ें: ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों होता है X का निशान? जानिए इसका मतलब और आज भी क्यों है जरूरी

इसमें Noise AI Pro भी दिया गया है, जिससे वॉयस कमांड, आवाज को टेक्स्ट में बदलने की सुविधा, मॉर्निंग अपडेट और पसंद के वॉलपेपर मिलते हैं। वॉच का खास फीचर Noise Vault है, जिसमें QR कोड सेव किए जा सकते हैं, जिससे टिकट या बोर्डिंग पास दिखाने के लिए बार-बार फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसके अलावा सुपर नोटिफिकेशन फीचर OTP, कैब अलर्ट और डिलीवरी अपडेट भी दिखाता है। यह वॉच Android और iOS दोनों के साथ काम करती है। हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट, स्ट्रेस और SpO2 मॉनिटरिंग मिलती है, जबकि कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज होने पर 7 दिन तक चल सकती है।

भारत में कितनी है NoiseFit Halo 3 की कीमत?

भारत में NoiseFit Halo 3 स्मार्टवॉच को 5,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च (NoiseFit Halo 3 Price) किया गया है, जिसे सीमित समय के लिए खास ऑफर प्राइस माना जा रहा है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अब सिर्फ हार्ट रेट नहीं, दिमाग भी होगा ट्रैक! नया Temple डिवाइस बताएगा आपके सरीर का फोकस और थकान

यह वॉच अलग-अलग स्ट्रैप ऑप्शन में आई है, जिसमें ब्लैक मेटल स्ट्रैप, ब्राउन और ब्लू लेदर स्ट्रैप, साथ ही ब्लैक सिलिकॉन स्ट्रैप शामिल हैं। अगर आपका बजट 6 हजार रुपये से कम है और आप शानदार डिजाइन, एमोलेड डिस्प्ले, हेल्थ फीचर्स और नए एआई टूल्स वाली स्मार्टवॉच चाहते हैं, तो NoiseFit Halo 3 आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp