Oppo ला रहा 200MP कैमरा और 10x ज़ूम वाले दो नए फोन, मिलेगी 7000mAh बैटरी

Oppo Find X9s and Find X9 Ultra India Launch Date Confirmed, 200MP Camera Phone Coming Soon
1 min read

भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचाने ओप्पो तैयार है। कंपनी जल्द Oppo Find X9s और Oppo Find X9 Ultra लॉन्च करने जा रही है, जिनमें 200MP कैमरा, 10x ऑप्टिकल ज़ूम और 7000mAh से बड़ी बैटरी जैसे दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने इसे Hasselblad कैमरा अनुभव वाला फोन बताया है। ऐसे में लॉन्च से पहले ही यूजर्स के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।

Oppo Find X9 Ultra में मिलेगा तगड़ा कैमरा सेटअप

ओप्पो Find X9 Ultra अपने दमदार कैमरा फीचर्स की वजह से लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया जाएगा, साथ ही 200MP 3x टेलीफोटो लेंस और 50MP 10x ऑप्टिकल ज़ूम टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा। 10x ज़ूम कैमरा दूर से शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर करने के लिए तैयार किया गया है।

ओप्पो का दावा है कि यह इंडस्ट्री का पहला 50MP 10x ऑप्टिकल टेलीफोटो सिस्टम होगा। इसके अलावा फोन में हैसलब्लैड मास्टर कैमरा सिस्टम और लूमो इमेज इंजन मिलेगा, जिससे बेहतर कलर और डिटेल देखने को मिल सकती है। वीडियो प्रेमियों के लिए इसमें 8K 30fps, 4K 120fps रिकॉर्डिंग और प्रो लेवल फीचर्स भी दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: लाखों फोन में बंद हो सकता है WhatsApp, कहीं आपका मोबाइल भी लिस्ट में तो नहीं?

Oppo Find X9s में मिलेगा दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी

ओप्पो Find X9s को कंपनी शानदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन के रूप में पेश कर सकती है। खबरों के मुताबिक इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर मिलेगा, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। इससे फोन तेज स्पीड और बेहतर पावर एफिशिएंसी दे सकता है।

कंपनी इसमें ट्रिनिटी इंजन और बड़ा एडवांस्ड वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दे सकती है, जिसका एरिया 32,052.5mm² बताया गया है। इससे लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान फोन कम गर्म हो सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7025mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स को लंबा बैकअप मिल सकता है।

Oppo Find X9 सीरीज से प्रीमियम बाजार में बढ़ेगी टक्कर

भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग लगातार बढ़ रही है और ऐसे समय में ओप्पो के नए Find X9s और Find X9 Ultra बाजार में हलचल मचा सकते हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों फोन की एंट्री से सैमसंग, एप्पल, वीवो और शाओमी जैसे बड़े ब्रांड्स को सीधी चुनौती मिलेगी। खासकर अगर कंपनी इनकी कीमत प्रतिस्पर्धी रखती है, तो शानदार कैमरा और फ्लैगशिप फीचर्स चाहने वाले यूजर्स तेजी से इनकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Airtel ने यूजर्स को फिर दिया झटका, कंपनी का 84 दिन वाला प्लान हुवा महंगा, जानिए नई कीमत

Oppo Find X9s और Find X9 Ultra भारत में कब होंगे लॉन्च?

ओप्पो ने भारत में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Oppo Find X9s और X9 Ultra की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। बता दें कि दोनों स्मार्टफोन 21 मई, गुरुवार (Oppo find x9 ultra india launch date) को भारतीय बाजार में पेश किए जाएंगे। कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है।

Oppo Find X9 Ultra को लेकर कंपनी ने कहा है कि यह यूजर्स को “योर पॉकेट हैसलब्लैड” जैसा खास कैमरा अनुभव देगा, जिससे साफ है कि इस बार फोटोग्राफी पर बड़ा फोकस रहने वाला है। पिछले साल कंपनी ने Find X9 और Find X9 Pro लॉन्च किए थे, अब इस सीरीज में दो नए दमदार फोन जुड़ने जा रहे हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp