लॉन्च से पहले Vivo X500 Series का डिजाइन हुआ लीक, 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले से मचेगा तहलका!

Vivo की अगली प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज X500 को लेकर लॉन्च से पहले एक के बाद एक नई जानकारियां सामने आ रही हैं। Vivo X500 Series Design से लेकर डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर तक के कई अहम फीचर्स लीक रिपोर्ट में सामने आए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा X500 Pro Max की है, जिसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात कही जा रही है।
वहीं X500 Pro मॉडल्स में 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, Vivo ने अभी तक इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Vivo X500 Series Design में दिखेगा बड़ा अंतर
टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, स्टैंडर्ड Vivo X500 का डिजाइन Pro मॉडल्स से काफी अलग हो सकता है। फोन के पीछे बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिए जाने की बात कही गई है, जिसे ऊपरी-बाएं हिस्से में रखा जा सकता है। स्टैंडर्ड X500 में 6.59 इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसका मतलब है कि कंपनी बेस मॉडल में भी बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस देने की तैयारी कर सकती है।
दूसरी तरफ X500 Pro सीरीज में कैमरा मॉड्यूल को पीछे की तरफ बीच में रखा जा सकता है। लीक के मुताबिक, Pro मॉडल्स के लिए 6.37 इंच और 6.85 इंच के दो स्क्रीन साइज पर विचार किया जा रहा है। इन डिस्प्ले में पतले बेजल और ज्यादा गोल कॉर्नर मिलने की उम्मीद है। स्क्रीन 1.5K या 2K रिजॉल्यूशन के साथ 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है।
Vivo X500 का कैमरा सेटअप
Vivo के X500 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony मुख्य कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलने की संभावना है। टेलीफोटो कैमरा का 70mm इक्विवेलेंट फोकल लेंथ हो सकता है। फोन में टेलीफोटो मैक्रो फोटोग्राफी का फीचर भी दिया जा सकता है।
Vivo X500 Pro में 50MP का मुख्य कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसमें 1/1.28-इंच सेंसर और LOFIC तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात सामने आई है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है।
सबसे ज्यादा चर्चा Vivo X500 Pro Max के कैमरा सेटअप को लेकर है। लीक के अनुसार, इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 50MP Sony LYT-828 मुख्य सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक अन्य 50MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
Pro मॉडल्स में LOFIC तकनीक कैमरा परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। यह तकनीक ऐसे सीन में ज्यादा डिटेल बनाए रखने में मदद करती है, जहां एक ही तस्वीर में बहुत ज्यादा रोशनी और गहरा अंधेरा दोनों मौजूद हों।
3nm और 2nm चिप से लैस हो सकते हैं फोन
Vivo X500 सीरीज में सिर्फ कैमरा और डिजाइन ही नहीं, बल्कि प्रोसेसर के स्तर पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक, स्टैंडर्ड X500 में 3nm प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि X500 Pro मॉडल्स में 2nm चिप इस्तेमाल होने की संभावना है।
पहले सामने आई रिपोर्ट्स में Vivo X500 को Dimensity 9600 और Pro मॉडल्स को Dimensity 9600 Pro से जोड़ा गया था। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन प्रोसेसर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पूरी सीरीज में Vivo X500, X500e, X500 Pro और X500 Pro Max मॉडल शामिल होने की उम्मीद है।
यानी कंपनी अलग-अलग कीमत और हार्डवेयर जरूरत वाले ग्राहकों के लिए कई विकल्प पेश कर सकती है। Vivo ने अभी X500 सीरीज की लॉन्च तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, मौजूदा लीक में इसके सितंबर में लॉन्च होने का दावा किया जा रहा है।
ग्लोबल वेरिएंट्स के सर्टिफिकेशन डेटाबेस में नजर आने की जानकारी भी सामने आई है। ऐसे में आने वाले समय में इस सीरीज से जुड़ी और जानकारियां सामने आ सकती हैं।

