लाखों फोन में बंद हो सकता है WhatsApp, कहीं आपका मोबाइल भी लिस्ट में तो नहीं?
WhatsApp Support Ending 2026: अगर आप पुराना एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके बाद लाखों स्मार्टफोन्स में ऐप बंद हो सकता है। 8 सितंबर 2026 से कई पुराने मोबाइल व्हाट्सऐप सपोर्ट से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं की क्या आपका फोन भी इस लिस्ट में शामिल है?
किन फोन में बंद होगा व्हाट्सऐप सपोर्ट?
रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सऐप ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि 8 सितंबर 2026 से ऐप केवल एंड्रॉयड 6.0 या उससे ऊपर वाले फोन में ही चलेगा। इसका मतलब है कि जिन स्मार्टफोन्स में अभी एंड्रॉयड 5.0 या 5.1 चल रहा है, उनमें व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा।
बता दें कि कंपनी समय-समय पर पुराने डिवाइस का सपोर्ट खत्म करती है ताकि नए फीचर्स जोड़े जा सकें और सुरक्षा बेहतर बनी रहे। अगर आपका मोबाइल काफी पुराना है और उसमें नया सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं आता, तो आने वाले दिनों में आपको परेशानी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: देश में लागू हुवा नया नियम, अब फोन से निकला सिम तो वाट्सऐप-टेलीग्राम हो जाएगा बंद
भारत में लाखों यूजर्स पर पड़ेगा असर
व्हाट्सऐप के इस बड़े फैसले का असर भारत समेत उन देशों में ज्यादा देखने को मिल सकता है, जहां लोग लंबे समय तक एक ही मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं। भारत में आज भी कई लोग 8 से 10 साल पुराने स्मार्टफोन चला रहे हैं, जिनमें नए अपडेट नहीं आते। रिपोर्ट्स बताती हैं कि,
दुनियाभर में लाखों यूजर्स अभी भी पुराने एंड्रॉयड वर्जन वाले डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में व्हाट्सऐप चलाते रहने के लिए उन्हें नया फोन लेना पड़ सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस4, नेक्सस 4 और एलजी जी2 जैसे कई पुराने मॉडल पहले ही व्हाट्सऐप सपोर्ट से बाहर हो चुके हैं या जल्द हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी पहले से यूजर्स को अलर्ट भी कर रही है, और कई फोन में ऐप खोलते ही नोटिफिकेशन दिख रहा है कि तय तारीख के बाद व्हाट्सऐप इस डिवाइस पर काम नहीं करेगा।
पुराने फोन में क्यों बंद होगा WhatsApp?
WhatsApp ने यह बड़ा फैसला इसलिए लिया है ताकि ऐप पहले से ज्यादा सुरक्षित, तेज और बेहतर तरीके से काम कर सके। पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में नए फीचर्स सही से नहीं चलते और उनमें सिक्योरिटी अपडेट भी नहीं मिलते, जिससे हैकिंग और डेटा चोरी का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि अब कंपनी सिर्फ एंड्रॉयड 6.0 या उससे ऊपर वाले फोन को सपोर्ट करेगी।
ये भी पढ़ें: WhatsApp पर आया शादी का न्योता असली नहीं, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
अगर आपका फोन पुराना है तो तुरंत सेटिंग्स में जाकर एंड्रॉयड वर्जन चेक करें और अपडेट मिले तो उसे इंस्टॉल कर लें। अगर फोन अपडेट नहीं हो रहा है तो नया स्मार्टफोन लेना बेहतर रहेगा। साथ ही, अपने व्हाट्सऐप चैट्स का बैकअप जरूर लें ताकि जरूरी डेटा सुरक्षित रहे और फोन बदलने पर आसानी से वापस मिल सके।
गौरतलब है कि आने वाले समय में कई टेक कंपनियां पुराने डिवाइस का सपोर्ट बंद कर सकती हैं, इसलिए समय पर फोन अपडेट रखना जरूरी है।
