लैपटॉप की दुनिया में तहलका मचाने आ गया Googlebook, फीचर्स ऐसे जो पहले नहीं देखे होंगे
Googlebook AI Laptop: गूगल ने टेक दुनिया में बड़ा धमाका करते हुए Googlebook पेश कर दिया है। यह कोई साधारण लैपटॉप नहीं, बल्कि Gemini AI से लैस ऐसा स्मार्ट डिवाइस है जो आपके फोन के साथ मिलकर काम करेगा। इसमें Magic Pointer, Android apps सपोर्ट और Quick Access जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दावा है कि यह यूजर्स के काम करने का तरीका बदल सकता है। आखिर Googlebook में क्या खास है, जानिए पूरी डिटेल।
Googlebook क्या है?
Google ने 12 मई 2026 को अपना नया Googlebook पेश किया है, जिसे एक बिल्कुल नई तरह का लैपटॉप बताया जा रहा है। यह न तो सामान्य Chromebook है और न ही Windows लैपटॉप। खास बात यह है कि इसे Gemini AI को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि यूजर को स्मार्ट और आसान अनुभव मिल सके।
Googlebook Android पर चलेगा, जिससे इसमें Google Play Store के ऐप्स इस्तेमाल किए जा सकेंगे। साथ ही Chrome ब्राउज़र इसका अहम हिस्सा रहेगा। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ एक ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं, बल्कि ऐसा इंटेलिजेंस सिस्टम है जो यूजर की जरूरत समझकर खुद मदद करने की कोशिश करेगा।
ये भी पढ़ें: रूस देना चाहता था अपना सबसे खतरनाक फाइटर जेट, फिर क्यों पीछे हट गया भारत?
Magic Pointer फीचर से मिनटों में होगा आपका काम
Googlebook में दिया गया Magic Pointer फीचर यूजर्स के लिए सबसे खास माना जा रहा है। Google DeepMind टीम की मदद से तैयार यह फीचर आपके साधारण कर्सर को AI से जोड़ देता है, जिससे स्क्रीन पर काम करना पहले से ज्यादा आसान हो सकता है। अगर आप ईमेल में कोई तारीख देखते हैं, तो यह तुरंत मीटिंग तय करने का सुझाव दे सकता है।
वहीं अगर आप अपने कमरे की फोटो और किसी सोफे की तस्वीर चुनते हैं, तो यह दिखा सकता है कि वह सोफा आपके कमरे में कैसा लगेगा। बता दें कि इसका मकसद सिर्फ सुझाव देना नहीं, बल्कि यूजर का समय बचाना और कुछ क्लिक में काम पूरा करना है।
एक ही स्क्रीन पर मिलेगा फोन और लैपटॉप का मजा
Googlebook AI Laptop की सबसे खास बात इसका एंड्रॉयड फोन से सीधा जुड़ाव माना जा रहा है। क्विक एक्सेस फीचर की मदद से यूजर अपने फोन की फाइलें बिना ट्रांसफर किए सीधे लैपटॉप पर देख, खोज और इस्तेमाल कर सकेगा। इतना ही नहीं, फोन हाथ में लिए बिना ही मोबाइल ऐप्स भी लैपटॉप स्क्रीन पर चलाए जा सकेंगे।
यानी फोन और लैपटॉप अलग-अलग नहीं, बल्कि साथ मिलकर काम करेंगे। इसके साथ क्रिएट योर विजेट फीचर भी मिलेगा, जहां यूजर जेमिनी एआई को बोलकर अपनी जरूरत के हिसाब से विजेट तैयार कर सकेगा। यह जीमेल, कैलेंडर जैसी गूगल सेवाओं से जुड़कर पर्सनल डैशबोर्ड भी बना देगा।
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देने आई नई SRV 300, लुक और पावर ऐसा की देखने वाले रह गए दंग
Googlebook किन ब्रांड्स के साथ होगा लॉन्च?
Google ने साफ कर दिया है कि उसका नया गूगल बुक लैपटॉप अकेले नहीं बल्कि Acer, ASUS, Dell, HP और Lenovo जैसी बड़ी टेक कंपनियों के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा। यानी बाजार में अलग-अलग ब्रांड के Googlebook मॉडल देखने को मिल सकते हैं।
हर डिवाइस में खास Glowbar डिज़ाइन दिया जाएगा, जिसे Google स्टाइलिश और काम का बता रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, इसलिए टेक प्रेमियों की नजर अब अगले बड़े ऐलान पर टिकी हुई है।
