7050mAh बैटरी और 120x ज़ूम के साथ आया Oppo का सबसे पावरफुल फोन, फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश

1 min read

Oppo Find X9 Ultra Launch: Oppo ने अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। 200MP Hasselblad कैमरा, 120x ज़ूम और 7050mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ यह फोन सीधे iPhone और Galaxy Ultra सीरीज को चुनौती देता दिख रहा है। खास बात यह है कि इसमें नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे सुपरफास्ट परफॉर्मेंस वाला फ्लैगशिप फोन बनाता है।

Oppo Find X9 Ultra में मिलते हैं फ्लैगशिप लेवल फीचर्स

Oppo का नया Find X9 Ultra सिर्फ कैमरा ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में भी काफी दमदार नजर आता है। फोन में 6.82 इंच की बड़ी QHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो सकता है। वहीं 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देखने में मदद करती है।

फोन की स्क्रीन को मजबूत बनाने के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है। कंपनी ने इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है, जिसे हाई-एंड गेमिंग और भारी ऐप्स के लिए काफी ताकतवर माना जा रहा है। इसके साथ Adreno 840 GPU और 16GB तक LPDDR5x रैम मिलती है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग और भी बेहतर हो सकती है।

ये भी पढ़ें: 3000 KM रेंज और 30+ घंटे की उड़ान… दुश्मनों के लिए काल बनेगा भारत का AI विमान ‘काल भैरव’

बैटरी की बात करें तो Oppo ने इसमें 7050mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है। साथ ही 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन कम समय में तेजी से चार्ज हो सकता है।

Oppo Find X9 Ultra में मिलेगा प्रो लेवल कैमरा एक्सपीरियंस

Oppo ने अपने नए Oppo Find X9 Ultra में कैमरा सेगमेंट पर सबसे ज्यादा फोकस किया है। फोन में Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो इसे प्रीमियम कैमरा फोन की कैटेगरी में खड़ा करता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है। इससे फोटो और वीडियो कम हिलते हैं और क्वालिटी बेहतर मिलती है।

फोन में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा भी मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 10x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल ज़ूम तक सपोर्ट करता है, जिससे दूर की चीजें भी काफी क्लियर कैप्चर की जा सकती हैं।

Oppo Find X9 Ultra Launched In India with Snapdragon 8 Elite Gen 5, 200MP Cameras

वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में भी यह फोन काफी दमदार नजर आता है। यूजर्स इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 4K रिकॉर्डिंग 120fps तक कर सकते हैं। वहीं 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को और बेहतर बनाता है। Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर की वजह से वीडियो में रंग और डिटेल ज्यादा शानदार दिख सकती है।

ये भी पढ़ें: 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला Sony का नया 5G फोन लॉन्च, मिलेगा 5000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा

200MP प्राइमरी कैमरा के साथ OIS सपोर्ट
• 120x डिजिटल ज़ूम और 10x ऑप्टिकल ज़ूम
• 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट
50MP फ्रंट कैमरा सेल्फी लवर्स को कर सकता है पसंद

गौरतलब है कि आजकल कंटेंट क्रिएटर्स और मोबाइल फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स ऐसे ही कैमरा फोकस्ड स्मार्टफोन की तलाश में रहते हैं। ऐसे में Oppo का यह नया फ्लैगशिप काफी चर्चा बटोर सकता है।

भारत में कीतनी रखी गई है कीमत?

Oppo ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra को भारत में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इस प्रीमियम फोन की कीमत ₹1,69,999 रखी गई है, जिससे साफ है कि कंपनी इसे सीधे हाई-एंड फ्लैगशिप सेगमेंट में उतार रही है। फोन को कैन्यन ऑरेंज और टुंड्रा अम्बर जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जो इसे अलग लुक देते हैं।

फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहक इसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और ओपो के ऑफिशियल स्टोर से बुक कर सकते हैं। खास बात यह है कि शुरुआती खरीदारों को कई आकर्षक ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

• प्री-बुकिंग करने पर ₹11,000 तक का प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स मिलेगा
• बॉक्स में Oppo Enco Air 5 Pro ईयरबड्स और प्रोटेक्टिव केस शामिल है
• चुनिंदा स्मार्टफोन पर ₹22,000 तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है
• 24 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट फाइनेंसिंग का विकल्प भी मौजूद है
• SBI, HDFC, IDFC First, Kotak Mahindra और YES Bank कार्ड यूजर्स को 10% तक इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है

गौरतलब है कि इस तरह के लॉन्च ऑफर्स प्रीमियम फोन खरीदने वालों के लिए कीमत का बोझ थोड़ा कम कर सकते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp