महाराजा एंड स्पीडेक्स इंडिया IPO ने पहले दिन पकड़ी रफ्तार, GMP से 16% लिस्टिंग गेन के संकेत

Maharaja Speedex India IPO: महाराजा एंड स्पीडेक्स इंडिया का SME IPO आज, 10 सितंबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। पहले दिन NII कैटेगरी में निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिली। वहीं, ग्रे मार्केट में भी IPO को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।
महाराजा एंड स्पीडेक्स IPO का GMP आज कितना है?
महाराजा एंड स्पीडेक्स इंडिया SME IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 10 सितंबर को ₹30 बताया गया है। कंपनी ने IPO के लिए ऊपरी प्राइस बैंड ₹186 प्रति शेयर तय किया है। ऐसे में ₹30 के GMP को जोड़ने पर अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब ₹216 प्रति शेयर बनती है।
इस हिसाब से IPO के ऊपरी प्राइस बैंड से करीब 16 फीसदी के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत मिलता है। हालांकि, GMP अनौपचारिक बाजार का संकेत है और वास्तविक लिस्टिंग कीमत इससे अलग हो सकती है।
ये भी पढ़ें: NSE IPO को लेकर अचानक बदली तस्वीर, ₹1,785 से सीधे ₹1,700 हुवा प्राइस बैंड
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ IPO?
BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 10 सितंबर को शाम 3:53 बजे तक महाराजा एंड स्पीडेक्स इंडिया IPO करीब 0.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें व्यक्तिगत निवेशकों की कैटेगरी को करीब 0.18 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में करीब 0.61 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया।
पहले दिन QIB (Qualified Institutional Buyers) कैटेगरी में कोई सब्सक्रिप्शन दर्ज नहीं हुआ था। IPO में निवेश के लिए अभी कुछ और दिन बाकी हैं। ऐसे में अंतिम सब्सक्रिप्शन आंकड़े पहले दिन के मुकाबले काफी अलग हो सकते हैं।
महाराजा एंड स्पीडेक्स IPO का प्राइस बैंड और निवेश राशि
महाराजा एंड स्पीडेक्स इंडिया ने IPO के लिए ₹177 से ₹186 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। IPO का कुल बुक बिल्ड इश्यू करीब ₹80.13 करोड़ का है। इसमें 34.46 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं, जिनकी कुल कीमत करीब ₹64.10 करोड़ है। इसके अलावा 8.62 लाख शेयरों की OFS (Offer for Sale) के जरिए बिक्री होगी, जिसकी कीमत करीब ₹16.03 करोड़ है।
IPO में एक लॉट में 600 शेयर रखे गए हैं। रिटेल निवेशक के लिए न्यूनतम निवेश राशि ₹2,23,200 बताई गई है, जो 1,200 शेयर यानी दो लॉट के बराबर है। वहीं, HNI निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश ₹3,34,800 है, जो तीन लॉट यानी 1,800 शेयरों के बराबर है।
ये भी पढ़ें: अनन्या बिरला की कंपनी लाएगी ₹3,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास पहुंचा ड्राफ्ट पेपर
Maharaja Speedex India IPO की अहम तारीखें
महाराजा एंड स्पीडेक्स इंडिया IPO में 10 सितंबर 2026 से आवेदन किया जा सकता है। सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026 है। IPO का अलॉटमेंट 16 सितंबर को फाइनल होने की संभावना है। इसके बाद कंपनी के शेयरों की BSE SME पर लिस्टिंग 18 सितंबर 2026 को होने की उम्मीद है।

